नई दिल्ली, अप्रैल 19। किस्मत का कुछ नहीं पता कि कब ये किसी को सड़क से महल में पहुंचा दे या किसी को महल से सड़क पर ला दे। बहुत से लोग होते हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी किस्मत सोने की कलम से लिखी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी किस्मत में कुछ और हो या न हो, मगर पैसा बहुत होता है। अब भला पैसे से अहम चीज और क्या हो सकती है। पैसे के लिए मेहनत के साथ साथ जरूरत होती है बढ़िया किस्मत की भी। जैसे कि अमेरिका में एक शख्स की किस्मत इतनी बलवान रही कि उसे रातोंरात करोड़पति बना दिया। आइए जानते हैं इस व्यक्ति पूरी कहानी।
भारतीय मूल के व्यक्ति की लगी लॉटरी
हम बात कर रहे हैं भारतीय मूल के ध्रुपल पटेल की, जो अमेरिका में रहते हैं। उनकी 1-2 नहीं बल्कि पूरे 5.79 करोड़ रु की लॉटरी लगी है। अब उनका इनाम कैसे लगा ये एक दिलचस्प वाकया है। दरअसल वे अपने परिवार के साथ वैकेशन पर गए थे। वापस लौटते हुए उन्होंने उस रोड से जाने का फैसला किया, जिस पर उन्हें शानदार प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते।
कॉफी पीने रुके और खरीदी लॉटरी
खूबसूरत नजारों का दीदार करने के लिए पटेल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वर्जीनिया के टेजवेल में कॉफी और स्नैक के लिए एक स्टॉप एंड सेव स्टोर पर रुके। पटेल ने कहा कि उन्होंने इलेक्ट्रिक 7एस स्क्रैच-ऑफ लॉटरी टिकट लेने का भी फैसला किया। घर पहुंच कर उन्होंने लॉटरी टिकट को स्क्रैच किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
लगा करोड़ों का इनाम
पटेल को उस लॉटरी में 7,77,777 डॉलर यानी लगभग 5.79 करोड़ रु का जैकपॉट लगा था। पटेल उस पल को या करते हुए कहते हैं कि वे बात नहीं कर पा रहे थे। न ही उन्हें इस पर विश्वास हो रहा था। पटेल ने इस पैसे को अपने परिवार की देखभाल के लिए इस्तेमाल करने का प्लान बना रहे हैं। पटेल अब वर्जीनिया लॉटरी के इलेक्ट्रिक 7एस गेम में टॉप पुरस्कार विजेता हैं। इस खेल में 10 डॉलर से 777,777 डॉलर तक के पुरस्कार शामिल हैं।
क्या करते हैं ध्रुपल पटेल
ध्रुपल पटेल एक आईटी कंस्लटेंट हैं। हाल ही में अमेरिका में एक और व्यक्ति के साथ अजीबो-गरीब घटना पेश आई। अमेरिका में निक स्लेटन नामक व्यक्ति ने एक लॉटरी में 9 करोड़ रु का इनाम जीता। मगर उनका टिकट कहीं खो गया। वे 9 करोड़ रु का इनाम जीतने की खुशी अपनी पत्नी के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे। पर उसी दौरान इनामी टिकट गुम हो गया। मगर उनकी किस्मत अच्छी थी कि टिकट उन्हें दोबारा मिल गया।
क्या करेंगे पैसों का
उन्हें टिकट खोजा और उन्हें वो मिल भी गया। उन्हें वो टिकट एक दुकान के सामने पड़ा हुआ मिल ही गया। मगर टिकट पर कई लोग गुजर चुके थे। पर वो सही सलामत था। टिकट कहीं से कटा-फटा नहीं था। निक अगले दिन लॉटरी ऑफिस पहुंचे और 9.5 करोड़ रु हासिल किए। वे इस पैसे से एक कार और घर खरीदना चाहते हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications