नयी दिल्ली। कोरोना संकट एक ऐसी मुसीबत बन कर आया, जिसने लगभग पूरी दुनिया को ही प्रभावित ही किया। कोरोना संकट में दुनिया भर में करोड़ों लोगों की नौकरी गई। मगर इसी संकट में कुछ लोगों ने हिम्मत से काम लिया और कारोबार ही खड़ा कर दिया। कुछ लोग ऐसे भी रहे जिनकी किस्मत ने पलटी मारी और वे रातोंरात करोड़पति बन गए। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है यूएई से, जहां एक भारतीय की करोड़ों रु की लॉटरी लग गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।
बेरोजगारी में लगा करोड़ों रु का इनाम
दुबई, यूएई में रहने वाले केरल के नवनीत सजीवन की कोरोना काल में नौकरी चली गई थी। मगर अब उनकी 1 मिलियन डॉलर (करीब 7.3 करोड़ रु) की लॉटरी लगी है। किसी को नहीं पता कि किसी का जीवन कब रातोंरात बदल जाए। कुछ दिन पहले कोविड-19 के कारण बेरोजगार हुए 30 वर्षीय नवनीत सजीवन नौकरी की तलाश में थे और अगले दिन वह अचानक करोड़पति बन गए।
दुबई ड्यूटी फ्री लॉटरी में जीता इनाम
सजीवन की किस्मत अचानक ही चमक गई। वे केरल के कासरगोड से ताल्लुक रखते हैं और अब दुबई में रहते हैं। उन्होंने 10 लाख (1 मिलियन) डॉलर का इनाम दुबई ड्यूटी फ्री लॉटरी में जीता है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार वे एक इंटरव्यू देकर घर लौट रहे थे कि उनके पास दुबई ड्यूटी फ्री की तरफ से एक कॉल आई और उन्हें 10 लाख डॉलर जीतने की जानकारी दी गई।
कैसे गई जॉब
नवनीत पिछले 4 वर्षों से अबू धाबी में एक कंपनी में काम कर रहे थे, लेकिन कोरोना-19 संकट के बीच उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था और वर्तमान में वह अपना नोटिस पीरियड पूरा कर रहे थे। वह एक नौकरी के लिए इंटरव्यू देकर घर जा रहे था तो फोन पर उन्हें 1 मिलियन डॉलर की जीत की सूचना दी गई। सजीवन ने 22 नवंबर को विजेता वाला का टिकट ऑनलाइन खरीदा था।
बांटा जाएगा पैसा
वह काफी खुश थे और अपने चार सहयोगियों और दोस्तों के साथ खुशखबरी साझा करने के लिए काफी उत्साहित भी। उन्होंने ये टिकट चार दोस्तों के साथ मिल कर खरीदा था। सजीवन कहते हैं कि यह अविश्वसनीय है। मैं खुद को धन्य और खुश महसूस कर रहा हूं। मैं चार अन्य सहयोगियों और दोस्तों के साथ इनामी राशि साझा कर रहा हूं। फिर भी मेरे पास 200,000 डॉलर बचेंगे, जो एक बड़ी राशि है।
कितने भारतीय लोगों का लगा इनाम
दुबई में ये इनाम जीतने वाले सजीवन पहले व्यक्ति नहीं हैं। सजीवन, जो एक साल के बच्चे के पिता भी हैं, डीडीएफ (दुबई ड्यूटी फ्री) मेगा पुरस्कार जीतने वाले 171वें भारतीय नागरिक हैं। सजीवन के अनुसार उनकी पत्नी अभी भी वहीं काम कर रही हैं। अगर उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिलती तो वे घर जाने की योजना बना रहे थे। उन पास 100,000 दिरहम का कर्ज है। जीत के पैसों से वे ये कर्ज उतारेंगे।
सबसे ज्यादा भारतीय खरीदते हैं ये लॉटरी
दिलचस्प बात यह है कि भारतीय लोग डीडीएफ मिलेनियम मिलियनेयर के टिकट खरीदारों में सबसे अधिक संख्या में होते हैं। 1999 में मिलेनियम मिलियनेयर प्रमोशन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 171 (सजीवन सहित) भारतीय नागरिक 10 लाख डॉलर का इनाम जीते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications