नई दिल्ली, सितंबर 30। यदि आपके जन्मदिन के 1 दिन पहले आपको पता चलता हैं कि आपकी लॉटरी लग गई हैं। तो फिर आप क्या करोगे। एक रिटायर्ड महिला टीचर जो अमेरिका में रहती हैं। उसने 162,826 डॉलर यानी 1.32 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती हैं और इसमें एक शानदार बात ये हैं कि उन्होंने ये लॉटरी उनके जन्मदिन के एक दिन पहले जीती हैं। इससे उनके जन्मदिन की पार्टी बेहतर हो गई। यह महिला नॉर्थ कैरोलाइना की रहने वाली हैं। इस महिला ने 10 डॉलर की एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। ये लॉटरी जीतने का बाद उस महिला ने कहा इस पैसे से वे उनके घर की खिड़कियों को बदलेगी।
जन्मदिन के एक दिन पहले जीता लॉटरी
रिटायर्ड महिला टीचर जो नॉर्थ कैरोलाइना के ऐपेक्स में रहती हैं। वे अपना 68वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रही थी। तभी उनको यही जानकारी मिली की। वे लॉटरी जीत चुकी हैं। उनका कहना हैं कि उनका हमेशा से ही बिंगो से बहुत प्यार रहा हैं। इसी वजह से उन्होंने बिग बक्स बिंगो फास्ट प्ले में हाथ आजमाया था। उन्होंने 10 डॉलर का लॉटरी का टिकट से 162,826 डॉलर का जैकपॉट जीता।
बचपन में बिंगो खेलना बेहद पसंद था
रॉबिंसन ने कहा कि उनके जन्मदिन में इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं हो सकता हैं। में बहुत प्रसन्न हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा हैं कि में लॉटरी जीत चुकी हूं। मेरी मां ने मुझे इसके लिए प्रेरित किया था। बचपन में मेरी मां के साथ बिंगो गेम में जाया करती थी। मुझे यह गेम खेलना बेहद पसंद था। मुझे ये खेल खेलना अच्छा लगता था।
उन पैसों का क्या करेंगी
जब लॉटरी अधिकारियों की तरफ से उनसे पूछा गया कि आप जीते हुए लॉटरी के पैसे का क्या करेंगे। तब उन्होंने जवाब दिया कि उन पैसों से वे घर की खिड़कियां बदलने में खर्च करेंगे। उन्हें टैक्स के काटने के बाद कुल रकम 115,626 डॉलर यानी लगभग 94,31,618 रुपये मिले।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications