
US Lottery Winner : लॉटरी एक ऐसा ऑप्शन है, जिसमें लोग सालों साल किस्मत आजमाते हैं। पर बहुत से लोगों को कुछ हाथ नहीं लगता। वहीं कुछ लोग 2-4 बार खेलने पर ही मालामाल बन जाते हैं। लॉटरी वास्तव में एक ऐसा जरिया, जो किसी को भी मिनटों में अमीर बना सकती है। हाल ही में अमेरिका में एक व्यक्ति की किस्मत चमक गयी। ये व्यक्ति करोड़ों नहीं बल्कि 1 अरब रु से अधिक की लॉटरी जीता है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
फ्लोरिडा लॉटरी में जीता इनाम
पेन्सकॉला, फ्लोरिडा का एक व्यक्ति 2023 में फ्लोरिडा लॉटरी में किस्मत आजमाने वाला चौथा सबसे नया करोड़पति है। लॉटरी फर्म की तरफ से कहा गया है कि 50 वर्षीय ब्रायन एलन ने पेन्सकॉला में 1405 ईस्ट नाइन माइल रोड पर कंबरलैंड फार्म में टिकट खरीदा और इसके बाद बिलियन डॉलर गोल्ड रश सुप्रीम स्क्रैच-ऑफ गेम से टॉप 15 मिलियन डॉलर का इनाम जीता।
1.23 अरब रु का इनाम
15 मिलियन (1.5 करोड़) डॉलर भारतीय मुद्रा में होते हैं 1.23 अरब रु। हालांकि एलन ने एक साथ 13,200,000 डॉलर लेने का फैसला किया। इस लिहाज से उनके हाथ में भारतीय मुद्रा के हिसाब से आए 1.08 अरब रुपये।
स्टोर का कमीशन
विजेता टिकट बेचने पर स्टोर को अब 30,000 डॉलर का बोनस कमीशन मिलेगा। द बिलियन डॉलर गोल्ड रश सुप्रीम स्क्रैच-ऑफ गेम, जिसमें 30 डॉलर के टिकट बिकते हैं, में 15 मिलियन डॉलर के चार टॉप पुरस्कार और 1 मिलियन डॉलर के 24 पुरस्कार होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, केवल एक 15 मिलियन डॉलर का पुरस्कार बचा है। जबकि पाँच 1 मिलियन डॉलर के पुरस्कार अभी भी जीते जाने बाकी हैं।
खरीदे अंतिम दो टिकट
हाल ही में अमेरिका में ही एक व्यक्ति ने लॉटरी के वे दो टिकट खरीदे वो उस स्टोर पर अंतिम दो लॉटरी टिकट थे। इन्हीं में वे 33 करोड़ रु जीत गया। ये घटना घटी थी अमेरिका के मिशिगन में एक व्यक्ति के साथ। इस व्यक्ति ने अपने स्थानीय स्टोर पर केवल दो लॉटरी के टिकट देखे। ये टिकट डायमंड 7 स्क्रैच-ऑफ के थे। उसने दोनों को खरीदने का फैसला किया।
कैसे जीता इतना भारी इनाम
ये व्यक्ति लॉटरी में 4 मिलियन डॉलर का टॉप इनाम जीता, जो भारतीय करेंसी में करीब 33 करोड़ रुपये हैं। मैकोम्ब काउंटी के 42 वर्षीय व्यक्ति के मुताबिक वह बैड एक्स सिटी में स्टोर पर पहले खरीदे गए टिकटों में से कुछ विनिंग अमाउंट को रिडीम करने गया था। उन्होंने मिशिगन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वे 20 डॉलर और 30 डॉलर के इंस्टैंट टिकट में किस्मत आजमाना पसंद करते हैं। जब वे एक दिन स्टोर पर पहुंचे तो उन्हें कुछ टिकटों को कैश कराना था। इसी दौरान उन्होंने और टिकट खरीदे और ये फैसला उनकी किस्मत बदलने वाला साबित हुआ। जब वे काउंटर पर गए, तो उन्होंने देखा कि डायमंड 7 के केवल दो टिकट बचे थे। उन्होंने दोनों को खरीद लिया। फिर बारकोड को स्क्रैच किया और क्लर्क से उन्हें तुरंत स्कैन करवाया। जब लास्ट दो टिकटों में से एक में टॉप रिवार्ड क्लेम करने का मैसेज दिया तो उसने टिकट को स्क्रैच करना शुरू कर दिया। उन्होंने देखा कि वे 33 करोड़ रुपये जीत गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications