Biggest Uncut Panna : जाम्बिया में दुनिया का सबसे बड़ा बिना काटा हुआ पन्ना ढूंढा गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस पन्ना का वजन 7,525 कैरेट (1.505 किलोग्राम) है। जुलाई 2021 में मानस बनर्जी और रिचर्ड कपेटा और उनकी टीम द्वारा खोजा गया, ज़ाम्बिया के कॉपरबेल्ट प्रांत में केजेम खदान में मिला ये पन्ना अब चिपेमबेले नाम से जाना जाता है। इसका जाम्बिया के बेम्बा लोगों की स्वदेशी बोली में अर्थ है "राइनो" (गेंडा)।

क्यों पड़ा राइनो नाम
इस पन्ना के टॉप पर उल्लेखनीय "सींग" के कारण इसका नाम 'राइनो' के नाम पर रखा गया। चिपेमबेले की खोज से पहले, इसी स्थान पर दो अन्य विशाल पन्ना ढूंढे गए थे। पहला 'इंसोफू' था जिसका अर्थ है "हाथी"। इसे 2010 में खोजा गया था। 2018 में ढूंढे गए एक अन्य पन्ना का नाम 'इंकलामम' था जिसका अर्थ 'शेर' भी होता है।
कितना था वजन
इंफोसू का वजन 6,225 कैरेट (1.245 किग्रा) और इंकलामू का वजन 5,655 कैरेट (1.131 किग्रा) था। हालांकि, तीनों रत्नों का आकार एक दूसरे से काफी मिलता-जुलता है। ये सभी तीन रत्न केजेम में ढूंढे गए, जो कि जेमफील्ड्स के स्वामित्व वाली एक पन्ना खदान है, जिसकी जाम्बिया सरकार के औद्योगिक विकास निगम के साथ साझेदारी है। यह प्रमुख खनिकों में से एक है और पन्ना से लेकर माणिक तक सभी प्रकार के रंगीन रत्नों के लिए रेस्पोंसिबल है।

बढ़िया स्थिति में हुआ तैयार
कंपनी ने कहा है कि चिपेमबेले एकदम सही परिस्थितियों में तैयार हुआ, जिससे तत्वों के कॉम्बिनेशन को कांच की सतहों के साथ बड़े, विशिष्ट हेक्सागोनल क्रिस्टल संरचनाओं में क्रिस्टलाइज्ड किया जा सके। ये सबसे बड़े बिना कटे पन्ना के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स साबित हुआ है।
यहां मिला था नीलम
पिछले साल दुनिया का सबसे बड़ा स्टार नीलम क्लस्टर श्रीलंका के रत्नापुरा इलाके में में पाया गया था। श्रीलंका का रत्नपुरा इलाके में ढेरों रत्न पाए जाते हैं। वहां पिछले साल सबसे बड़ा नीलम मिलने का दावा श्रीलंकाई अधिकारियों ने किया था। एक रत्न व्यापारी के अनुसार ये कीमती पत्थर, जो हल्के नीले रंग का है, मजदूरों को एक व्यक्ति के घर में एक कुआं खोदते समय मिला था।

कितनी है अनुमानित कीमत
रत्नापुर, जहां ये व्यक्ति रहता है, देश की रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है। बता दें कि व्यक्ति ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की है। इस पत्थर को 'सेरेन्डिपिटी नीलम' नाम दिया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित दाम 100 मिलियन डॉलर यानी 7 अरब रु से भी अधिक है। इसका वजन करीब 510 किलो बताया जा रहा है। रत्नापुर, जहां ये व्यक्ति रहता था, देश की रत्न राजधानी के नाम से जाना जाता है। बता दें कि व्यक्ति ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की थी। इस पत्थर को 'सेरेन्डिपिटी नीलम' नाम दिया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित दाम 100 मिलियन डॉलर यानी 7 अरब रु से भी अधिक होने का अनुमान लगाया गया था। इसका वजन करीब 510 किलो बताया गया था। व्यक्ति के अनुसार जो शख्स कुआँ खोद रहा था, उसने कुछ दुर्लभ पत्थरों के बारे में जानकारी। बाद में ये विशाल पत्थर सामने आया। ये व्यक्ति एक तीसरी पीढ़ी का रत्न व्यापारी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
