Britain King Charles : ब्रिटेन में महंगाई चरम पर है। वहां सितंबर 2022 में महंगाई 40 साल के उच्च स्तर (10.1 फीसदी) पर पहुंच गई, जो कि इसी साल अगस्त में 9.9 फीसदी थी। ऐसे में वहां के नये राजा चार्ल्स को एक फिक्र हो गयी है। उन्हें फिक्र है महल के वफादार कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति की। इसी चिंता के चलते उन्होंने अपने महल के कर्मचारियों की आर्थिक तौर पर मदद करने का फैसला किया है। वे उन्हें बोनस देंगे, वो भी जेब से।

कोरोना के बाद महंगाई की मार
पहले कोरोना महामारी ने ब्रिटेन के लोगों को परेशान किया। इसके बाद वहां आ गयी है महंगाई और मंदी। ये खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे ब्रिटेन के लिए बड़ी समस्या हो रही है। ब्रिटेन की आम जनता के साथ ही वहां के किंग चार्ल्स III भी काफी चिंतित हैं। असल में वहां जीवन यापन की लागत बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर किंग ने एक फैसला किया है, जो बकिंघम पैलेस के कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है।
कितना मिलेगा बोनस
किंग चार्ल्स अपनी कमाई से सभी कर्मचारियों को बोनस देंगे। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक महल के कर्मचारियों को 600 पाउंड तक का बोनस दिया जाएगा, जो कि उनके वेतन के हिसाब से तय होगा। अहम बात यह है कि किंग की कमाई से ये बोनस की रकम दी जाएगी। इस बोनस का मकसद बढ़ती महंगाई से इन कर्मचारियों को राहत दिलाना है।

किस-किस को मिलेगा बोनस
जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक, बकिंघम पैलेस के जिन कर्मचारियों को बोनस मिलेगा उनमें महल के कई तरह के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें सफाईकर्मी, नौकर, चपरासी और फुटमैन भी शामिल हैं। किंग चार्ल्स ने बोनस देने का एक तरह का वादा किया है, जिसके मुताबिक उन शाही कर्मचारियों तो 600 पाउंड का बोनस मिलेगा, जिनकी इनकम 30,000 पाउंड से कम है। जो इससे कमा रहे हैं उन्हें भी बोनस मिलेगा पर कम। किंग के महल में इस समय 491 कर्मचारी हैं।
किन्हें मिलेगा कम बोनस
शाही महल के जिन कर्मचारियों को 30,000 पाउंड से 40,000 पाउंड की मासिक सैलेरी मिलती है, उन्हें 400 पाउंड तक का बोनस मिलेगा। जो कर्मचारी 40,000 से 45,000 के बीच कमा रहे हैं, उन्हें 350 पाउंड बतौर बोनस दिये जाएंगे। ये सारा पैसा किंस चार्ल्स की निजी कमाई से होगा। ये पैसा कर्मचारियों को जीवन यापन की बढ़ती लागत से निपटने के लिए दिया जा रहा है। हालांकि एक बिंदु यह भी है कि कोरोना महामारी के बाद से ही ब्रिटेन के सामने आर्थिक संकट है। इतना ही नहीं देश में मंदी की भी भविष्यवाणी की गयी है। इसका नुकसान कम इनकम वालों को ज्यादा होगा। इसीलिए किंग चार्ल्स III परेशान हैं और कर्मचारियों को बोनस बांटने जा रहे हैं।

हाल ही में राजा बने हैं चार्ल्स
चार्ल्स III (चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज, जिनका जन्म 14 नवंबर 1948 को हुआ) यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल देशों के राजा हैं। वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उत्तराधिकारी रहे हैं और 73 वर्ष की आयु में 8 सितंबर 2022 को अपनी मां एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ब्रिटिश सिंहासन पर बैठे हैं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान



Click it and Unblock the Notifications