नई दिल्ली, अगस्त 09। स्वास्थ के जानकारों के मुताबिक पर्याप्त निंद लेन से मानसिक स्थिती से लेकर अन्य शारीरिक स्वास्थ भी अच्छा रहता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति औसत घंटो से अधिक निंद ले रहा है तो उसे आलसी कहा जाता है और जानकार इसे स्वास्थ के लिए हानिकारक भी बताते हैं। इन सभी तर्कों के विपरित अमेरिका की एक कंपनी निंद से जुड़ी इस धारणा को गलत साबित कर रही है। यह कंपनी सामान्य घंटो से अधिक सोने वाले लोगों को नौकरी का ऑफर दे रही है।
मिल रही है नौकरी
आप को यह पढ़ के यकिन नहीं होता होगा लेकिन आपने यह बिल्कुल सही सुना है। अमेरिका में वहा की कई कंपनियों में लोग अपनी अधिक सोने की क्षमताओं के आधार पर नौकरी पाकर खूब कमाई कर सकते हैं। अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क की एक कंपनी कैस्पर अपने यहां लोगों को कैस्पर स्लीपर्स के नाम से भर्ति कर रही है। इन लोगों को टिकटॉक स्टाइल में वीडियो तैयार करके एक प्रोफेशनल स्लीपर के रूप में अपने विचार और एक्सपिरियंस साझा करने होंगे।
कंपनी ने पोस्ट की है जॉब
कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने जॉब पोस्ट में लिखा है, "क्या आप सोना पसंद करते है? तो हम आपको नौकरी देने वाले हैं, इस जॉब में आपको सोने के लिए आपको पैसा भी मिलेगा। कोई भी कंपनी के साथ कैस्पर्स स्लीपर्स के रूप में जुड़ सकता है। सभी कैस्पर्स स्लीपर्स को सोशल मीडिया पर अपनी स्लीपिंग स्किल्स को दुनिया को दिखाना होगा और अनुभव शेयर करना होगा। कंपनी का मानना है कि एक अच्छी नींद से सब कुछ बदल सकता है।"
क्या है जॉब क्राइटेरिया
इस जॉब के लिए सबसे अहम योग्यता यह है कि कैंडीडेट के पास असाधारण घंटो तक सोने की क्षमता होनी चाहिए। कैंडीडेट वैसा होना चाहिए जो कहीं भी असामान्य स्थिति में भी सो सके। कंपनी ने जॉब प्रोफाइल में बताया है कि कैंडीडेट्स को उनके स्टोर्स और दुनिया में कीसी भी असमान्य सेटिंग में सोना होगा। अगर आप ऐसी दुर्लभ स्थिती में नहीं सो पा रहे हैं तो या आपको अच्छी निंद आ रही है तो आपको अपना अनुभव टिकटाक कंटेंट तैयार करके लोगों से साझा करना होगा।
किन्हें करना चाहिए अप्लाई
कंपनी ने कहा है कि जो लोग अप्रत्यासित कंडिशन में भी सोने की कला रखते हैं उन्हें इस नौकरी के लिए जरुर अप्लाई करना चाहिए। चयनित कैंडीडेट को कंपनी सोने के दौरान पजामा पहनने, कैस्पर के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने और अपने हिसाब से घंटा तय करके सोने की अनुमती दी जाएगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
