नयी दिल्ली। घर से काम करना काफी आरामदायक हो सकता है। मगर यदि आपकी जॉब घर पर टीवी देखने की हो और उसके लिए आपको अच्छी खासी सैलेरी मिले तो क्या कहना। जी हां चौकिए मत, दरअसल एक कंपनी एक ऐसा ही ऑफर लेकर आई है, जिसमें आपको घर पर बैठ कर टीवी देखने के बदले पैसे मिलेंगे। टीवी देखिए अपनी फेवरिट ड्रिंक पीजिए और पैसा कमाइए। मगर ध्यान रहे कि इस जॉब के लिए सिर्फ 12 अक्टूबर तक ही आवेदन किया जा सकता है। तो अगर आप इस काम में रुचि रखते हैं तो जानिए पूरी डिटेल।
कमाल की नौकरी
कोरोना संकट में भारत ही नहीं दुनिया भर के लोगों की नौकरी पर संकट आ गया। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। ऐसे में इस नौकरी का ऑफर काफी कमाल है। ब्रिटेन का एक लाउंजवियर ब्रांड अपने कपड़े पहन कर बैठने के लिए पैसे दे रहा है। आपको इस ब्रांड का लोअर और बाकी कपड़े पहन कर टीवी देखना होगा। ये एक जॉब है और ये कंपनी बाकायदा इस काम के लिए बढ़िया से बढ़िया कर्मचारियों की तलाश में है। तो देर किस बात की है, तुरंत आवेदन करिए।
कितना मिलेगा पैसा
एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के लाउंजवियर ब्रांड Pour Moi ने इस खास नौकरी की पेशकश की है। कंपनी की तरफ से इस काम के लिए 300 यूरो तक दिए जाएंगे, जो भारतीय मुद्रा में करीब 25,895 रु हैं। Pour Moi ने इस काम के लिए एक एड भी दिया है। आप सोच रहे होंगे कि भला कोई कंपनी ऐसे काम के इतने पैस क्यों देगी तो बता दें कि कंपनी अपने कंफर्ट क्लोदिंग टेस्टर प्रोसेस के लिए ऐसी जॉब ऑफर कर रही है। इस नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम डेट 12 अक्टूबर है, सिर्फ सोमवार तक।
10 घंटे पहनने होंगे ब्रांडेड कपड़े
इस जॉब के लिए जिन लोगों का सिलेक्शन होगा उन्हें दिन में न्यूनतम 10 घंटे इसी कंपनी के ब्रांडेड कपड़े पहनने होंगे। जॉब में अगला पड़ाव होगा रिपोर्ट पेश करना होगा। कपड़े पहनने के बाद आपको एक रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस रिपोर्ट में आपने पूरे दिन में कब क्या किया इसकी जानकारी देनी होगी। ये भी कोई मुश्किल काम नहीं है।
आराम से देखिए फेवरट टीवी शो
कंपनी की तरफ से जारी किए गए एड में बताया गया है कि जो भी व्यक्ति इस कंपनी में नौकरी करना चाहे और उसका सिलेक्शन हो जाए तो उसे-उसे क्या करना होगा। जो काम किसी व्यक्ति को नौकरी मिलने पर करने होंग उनमें सोफा और बेड पर बैठ या लेट कर अपने पसंदीदा टीवी प्रोग्राम के 3 एपिसोड देखने होंगे। दूसरा काम सोफे पर बैठ कर कोई ड्रिंक पीजिए। इसके अलावा आप अपने लिए चाय या कोई और हॉट ड्रिंक तैयार करें। साथ ही आपको सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहने के लिए भी समय दिया जाएगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
