
Sleeping job in NASA : आज के समय में नौकरी को लेकर बहुत मारा-मारी है। अच्छी नौकरी मिलना एक तरह से किस्मत की बात हो गयी है। पर दुनिया में कुछ ऐसी भी जॉब हैं, जिनमें मेहनत नहीं करनी होती और उसके बदले पैसे अच्छे दिए जाते हैं। इनमें सोफे पर बैठ कर उसका रिव्यू देना, चॉकलेट या कैंडी को टेस्ट करके उसका रिव्यू देना और सोना शामिल है। जी हां अकसर सोने (Sleep) की जॉब के ऑफर भी खबरों में आते रहते हैं। ऐसी ही वैकेंसी अमेरिका की स्पेस रिसर्च एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने भी निकाली थी।
मिलेंगे 15 लाख रु
नासा की तरफ से वॉलंटीयर्स को सोने की जॉब ऑफर की गयी। इसके लिए उन्हें दो महीने के लिए काम मिलेगा। उन्हें 18,500 डॉलर (लगभग 15,08,582 रुपये) दिए जाएंगे। आपको आराम से दो महीने बिस्तर पर रेस्ट करना होगा। नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) द्वारा जर्मन एयरोस्पेस सेंटर में आर्टिफिशियल ग्रेविटी बेड रेस्ट स्टडी (एजीबीआरईएसए) शुरू की गई, जिसके लिए ये जॉब निकाली गयी।
कहां होंगे स्लीपिंग बेड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्लीपिंग बेड कोलोन में जर्मन एयरोस्पेस सेंटर में इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन में मौजूद होंगे। ये एक मशहूर मेडिकल रिसर्च सेंटर है। बिस्तर में खाने, एक्सपेरिमेंटिंग और खेलने सहित सभी जरूरी कार्य किए जा सकते हैं। वॉलंटीयर्स कोलोन में जर्मन एयरोस्पेस सेंटर में कुल 89 दिन बिताएंगे। इनमें से 60 दिनों के बेड-रेस्ट के दौरान ओरिएंटेशन, आराम और अंतरिक्ष यात्री जैसा शारीरिक व्यवहार जैसे प्रत्येक पक्ष पर पांच दिन बिताएंगे।
क्या होगा एक्सपेरीमेंट
ये एक एक्सपेरीमेंट है, जो वजनहीनता (वेटलेसनेस) के निगेटिव प्रभावों को कम करने के लिए किया जाएगा। वैज्ञानिक पहली बार आर्टिफिशियल ग्रेविटी की जांच करने जा रहे हैं। जी बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार अंतरिक्ष यान पर जब यात्री उड़ान भरेंगे तो उन्हें शरीर के तरल पदार्थों पर प्रभाव को चेक करने के लिए बिस्तरों को छह डिग्री आगे की ओर झुकाया जाएगा।
ये है बाकी जरूरी डिटेल
जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 60 दिन बिस्तर पर बिताने के लिए 12 पुरुष और 12 महिला लोगों को लिया जाएगा। उनकी उम्र 24-55 के बीच होनी चाहिए। इतना ही नहीं उनके पास जर्मन भाषा की जानकारी होना जरूरी है। 60 दिनों के दौरान, सभी लोगों के मूवमेंट को उनकी मांसपेशियों, टेंडन और हड्डियों को चोट से बचाने के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। ब्लड फ्लो को टेस्ट करने के लिए एक बड़ा सेंट्रीफ्यूज इन लोगों के एक बैच को 30 चक्कर प्रति मिनट की स्पीड से घुमाएगा। साइंटिस्ट्स कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस, कॉग्निटिव एबिलिटीज, फिजिकल स्ट्रेंग्थ और पार्टिसिपेंट्स के बैलेंस के सामने प्रतिभागियों के संतुलन का डेटा इकट्ठा करेंगे।

चूहे पकड़ने की जॉब
कुछ समय पहले ही न्यूयॉर्क, अमेरिका में एक चूहे पकड़ने वाले की तलाश शुरू की गयी थी। न्यूयॉर्क शहर चूहों से पीड़ित है। वहां इस समय करीब 1.8 करोड़ चूहे हैं। शहर का प्रशासन चूहों की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए किसी खास व्यक्ति की तलाश कर रहा है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समाचार पत्र इस मामले में विज्ञापन दे रहे हैं। वे लोगों को शहर में चूहों को खत्म करने में मदद करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications