
Droneacharya Aerial IPO : इस साल बहुत से आईपीओ आये। देखा जाए तो 2022 की अंतिम तिमाही आईपीओ के लिए काफी अच्छी रही। कई आईपीओ ने लिस्टिंग के पहले ही दिन निवेशकों को काफी फायदा कराया। हालांकि कुछ नुकसान कराने वाले शेयर भी रहे। पर अब एक आईपीओ ऐसा हो सकता है जो अपने शेयर की लिस्टिंग वाले दिन ही निवेशकों का पैसा दोगुना कर सकता है। अगर आपने इस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाया है और यदि आपको शेयर मिले तो आपकी मौज हो जाएगी। आगे जानिए इस आईपीओ के बारे में।
ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन आईपीओ
हम बात कर रहे हैं ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के आईपीओ की। इसका आईपीओ काफी शानदार रहा। कंपनी के आईपीओ को 262 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसी से उम्मीद बन गयी है कि कंपनी के शेयर की लिस्टिंग बहुत शानदार होगी। असल में आईपीओ जब अधिक सब्सक्राइब किया जाता है यानी इसे काफी अधिक आवेदन मिलते हैं तो मार्केट में कंपनी के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) काफी अधिक हो जाता है।
जानिए सब्सक्रिप्शन की डिटेल
ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस के आईपीओ का गुरुवार (15 दिसंबर) को आवेदन के लिए के अंतिम दिन था। उन दिन तक इसे 262 गुना अभिदान मिला। रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 330 गुना और हाई नेटवर्थ (एचएनआई) वाले हिस्से को 388 गुना आवेदन मिले। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से शेयरों के नये इश्यू के माध्यम से लगभग 34 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि इसे 6,016 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए आवेदन मिले।
कितना रहा प्राइस बैंड
ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-54 रु प्रति शेयर के बीच सेट किया गया था। कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
कितने पर हो सकता है लिस्ट
कंपनी के शेयर इस समय पर 72 रु प्रति शेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर चल रहे हैं। जीएमपी वह प्रीमियम होता है जिस पर आईपीओ के शेयर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने से पहले एक अनौपचारिक बाजार में ट्रेड करते हैं। आईपीओ के हिसाब से शेयर का अधिकतम प्राइस होता है 54 रु, जबकि इस समय जीएमपी है 126 रु। यानी ये करीब 126 रु पर लिस्ट हो सकता है। इस लिहाज से ये लिस्टिंग वाले दिन ही निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर सकता है। यदि आपने इस आईपीओ में आवेदन किया है और आपको इसके शेयर मिलते हैं तो आपकी बल्ले-बल्ले हो सकती है। ये भी बताते चले हैं कि इसका शेयर 23 दिसंबर को लिस्ट हो सकता है।
क्या करती है कंपनी
2017 में शुरू की गयी ड्रोनाआचार्य एरियल इनोवेशन एक ड्रोन स्टार्टअप कंपनी है जो ड्रोन सॉल्यूशन का एक ईकोसिस्टम प्रोवाइड करने में लगी हुई है। कंपनी एंड-टू-एंड कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन प्रोवाइड करने में माहिर है, जिनमें डोमेन में मस्टी-सेंसर ड्रोन सर्वे, ड्रोन और उपग्रह डेटा की सीमलेस प्रोसेसिंग, ड्रोन पायलट प्रशिक्षण और ड्रोन सर्वेक्षण डेटा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए विशेष जीआईएस प्रशिक्षण आदि शामिल हैं। कंपनी 100 फीसदी घरेलू ड्रॉन का कस्टमाइज्ड प्रोडक्शन करती है। इसके अलावा कंपनी का लक्ष्य मार्च 2023 तक 12 नए प्रशिक्षण केंद्र खोलना है।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications