
Sah Polymers जो एक प्लास्टिक की बोरी बनाने वाली लीडिंग कंपनी है। इस कंपनी के शेयर की आज यानी 12 जनवरी को मार्केट में शानदार शुरुआत हुई है। इस कंपनी का शेयर बीएसई पर इश्यू की कीमत से लगभग 30 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। अगर हम साह पॉलीमर्स की इश्यू प्राइस की बात करें, तो इसका इश्यू प्राइस 65 रुपये था, जबकि बीएसई पर ये शेयर 85 रुपये पर लिस्ट हुआ। वही, साह पॉलीमर्स का शेयर इंट्राडे में लगभग 89 रूपये तक पहुंच गया है यानी इसके आईपीओ में पैसे लगाने वाले जो निवेशक हैं। उन निवेशकों को हर शेयर पर लगभग 37 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है।
बेहतर रिस्पॉन्स दिया था निवेशकों ने भी
इनवेस्टर्स ने इस कंपनी के आईपीओ को हाथोंहाथ लिया था। यह इश्यू ओवरआल लगभग 17.5 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जो हिस्सा रिटेल निवेशकों के रिजर्व था। इसके हिस्से को 39.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्यूआईबी के लिए रिजर्व हिस्सा 2.40 गुना भरा, तो एनआईआई के लिए रिजर्व हिस्सा 32.69 गुना भरा था।
ये कंपनी क्या करती है
यह कंपनी प्लास्टिक की बोरियां बनाती है। साह पॉलीमर्स जो प्लास्टिक की बोरियां बनाती है। इसका इस्तेमाल फूड प्रोडक्ट्स, दवा, सीमेंट, एग्रो पेस्टिसाइड्स, स्टील इंडस्ट्री, कपड़े, टाइल्स में होता है। इस कम्पनी का कारोबार देश के 7 राज्यों में इसके साथ ही दुनिया के कई सारे देशों में ये कम्पनी अपने प्रोडक्ट का निर्यात करती है।
कम्पनी के फाइनेंशियल और कंपनी के आईपीओ के बारे में
इस कम्पनी ने फाइनेंशियल ईयर 2022 में वार्षिक आधार पर अपने कारोबार से 244 प्रतिशत मुनाफा कमाया था। कम्पनी का यह मुनाफा 4.38 करोड़ रुपये का था। इस कंपनी का रेवेन्यू 46.2 बढ़ा है और यह रेवेन्यू बढ़कर 80.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अगर हम इस कंपनी के आईपीओ के बारे में बात करें, तो इसका आईपीओ 30 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 61 रूपये से 65 रूपये के बीच था। जबकि इसका जो लॉट साइज था वहां 230 शेयरों का था। इसमें कम से कम 14950 रूपये का इन्वेस्टमेंट करना बेहद ही जरूरी था। इसको आप अधिकतम निवेश 194350 रूपये का कर सकते थे। इसका पब्लिक इश्यू मिलकर 17.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
