नई दिल्ली, अगस्त 3। भारत ही नहीं बल्कि शेयरों में ट्रेडिंग दुनिया भर में होती है। इसी तरह भारत में जिस तरह शेयर कम समय में तगड़ा रिटर्न दे देते हैं उसी तरह विदेशी शेयर भी करते हैं। एक हॉन्गकॉन्ग की कंपनी है एएमटीडी डिजिटल। ये न्यूयॉर्क एक्सचेंज पर लिस्ट हुई है। न्यूयॉर्क एक्सचेंज पर ही इसके शेयरों में कारोबार होता है। इसी शेयर ने निवेशकों को कई हजार फीसदी रिटर्न दिया है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
32229 फीसदी रिटर्न
एएमटीडी डिजिटल का स्टॉक जुलाई के मध्य में अपने आईपीओ के बाद से बिना 32,229 फीसदी तक बढ़ गया है। हांगकांग की ये टेक फर्म न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर है और इसकी आईपीओ की कीमत 7.80 डॉलर प्रति शेयर रही, जिससे उसे 125 मिलियन डॉलर जुटाने में मदद मिली। मंगलवार को, स्टॉक ने 2,521.72 डॉलर के उच्च स्तर को छुआ। इससे इसकी मार्केट वैल्यू 385 बिलियन डॉलर से अधिक हो गयी।
निवेशकों को किया धन्यवाद
सोमवार को एक बयान में, एएमटीडी डिजिटल ने अपने सफल आईपीओ के लिए अपने निवेशकों को धन्यवाद दिया, जो दो सप्ताह से अधिक समय पहले बंद हुआ था। एएमटीडी ग्लोबल मार्केट्स लिमिटेड एएमटीडी डिजिटल की पैरेंट कंपनी, एएमटीडी आइडिया ग्रुप की सहायक कंपनी है। चीनी वित्तीय कंपनी एएमटीडी आइडिया ग्रुप के शेयरों में मंगलवार के कारोबार में 500 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। एएमटीडी आइडिया ग्रुप के पास 15 जुलाई तक एएमटीडी डिजिटल के बकाया शेयरों का 97.1% हिस्सा था।
1.9 करोड़ शेयर बाजार में
एएमटीडी के 1.9 करोड़ शेयर बाजार में हैं। इसका मतलब है कि जब स्टॉक की अत्यधिक मांग होती है, और विक्रेता कम होते हैं, तो स्टॉक की कीमत वर्टिकल हो जाती है। उसमें से कुछ खरीदारी रिटेल ट्रेडर्स द्वारा संचालित होती है। अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी फिडेलिटी के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को उसके ग्राहक आधार में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाला स्टॉक एएमटीडी आइडिया ग्रुप था।
क्या है जानकारों की सलाह
हालांकि जानकारों ने निवेशकों को सलाह दी है कि इस शेयर में इतनी तेजी के कारण निवेशकों को इससे दूर रहना चाहिए। कंपनी के शेयर पर बुलबुला होने का संदेह है। बुलबुला यानी बबल जो कभी भी फट सकता है और निवेशकों को नुकसान हो सकता है। इसकी मार्केट कैपिटल वॉलमार्ट, डिज्नी और मैकडॉनाल्ड्स से अधिक हो गयी। ये दुनिया की 14वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गयी।
क्या है बिजनेस
बता दें कि एएमटीडी डिजिटल एक वित्तीय सेवा स्टार्टअप है जो न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में टिकर सिम्बल "एचकेडी" के तहत ट्रेड करता है। कंपनी जिस एएमटीडी आइडिया ग्रुप (एएमटीडी) की एक यूनिट है, जो हांगकांग में स्थित एक निवेश बैंक है और न्यूयॉर्क और सिंगापुर में भी लिस्टेड है। इसकी स्थापना 2019 में हुई थी, और यह एशिया में फिनटेक सेवाएं प्रदान करती है, जिसमें एयरस्टार नामक एक वर्चुअल बैंक भी शामिल है। एएमटीडी डिजिटल ने पिछले साल केवल 2.5 करोड़ डॉलर से कुछ अधिक की इनकम की थी। फिर भी इस सप्ताह इसकी मार्केट कैप 310 बिलियन डॉलर से अधिक हो गयी। मजे की बात यह है कि कंपनी भी इस अचानक उछाल पर अपना सिर खुजला रही थी। यानी इसे भी इस तेजी के बारे में नहीं पता।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
