नई दिल्ली, अक्टूबर 27। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने का दर्जा काफी पहले हासिल हो चुका है। मगर अब वे दौलत के मामले में नये नये रिकॉर्ड बना रहे हैं। जल्द ही वे 300 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन सकते हैं। बता दें कि सोमवार 25 अक्टूबर को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति में 36 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। हर्ट्ज ग्लोबल होल्डिंग्स इंक से टेस्ला को 100,000 इलेक्ट्रिक वाहनों का ऑर्डर मिला, जिससे टेस्ला के शेयर में तेजी आई और मस्क की दौलत बढ़ी।
कहां पहुंची एलन मस्क की दौलत
एलन मस्क की दौलत जितनी बढ़ी वो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। इस समय उनकी दौलत 289 अरब डॉलर हो गयी है। बता दें कि एलन मस्क से पहले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस थे। आज के समय में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मस्क बेजोस से 100 अरब डॉलर अधिक अमीर हो चुके हैं।
टोयोटा से भी अधिक हुई मस्क की दौलत
एलन मस्क कितने अधिक अमीर हो चुके हैं, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनकी कुल संपत्ति दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा की मार्केट कैपिटल से भी अधिक हो गई है। प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी टोयोटा की वैल्यू अब लगभग 283 अरब डॉलर है। जबकि मस्क की दौलत 289 अरब डॉलर है। टोयोटा की वैल्यू और मस्क की दौलत के बीच 6 अरब डॉलर का अंतर है।
टेस्ला ने मचाया धमाल
वहीं टेस्ला की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गयी है। मार्केट कैपिटल के इस खास आंकड़े को पार करने के पीछे हर्ट्ज से मिले ऑर्डर की खबर शामिल है। इसी खबर से टेस्ला के शेयर में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस पर मस्क ने ट्वी भी किया। टेस्ला इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाली पहली ऑटोमेकर है, जिसमें ऐप्पल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और ऐल्फाबेट शामिल हैं। मस्क को इलेक्ट्रिक-कार कंपनी से दो-तिहाई नेटवर्थ प्राप्त होती है, जिसके वे को-फाउंडर हैं। इस कंपनी को 2003 में शुरू किया गया था।
2021 में कितनी बढ़ी दौलत
टेस्ला के शेयरों में हालिया उछाल की बदौलत टेस्ला के सीईओ की दौलत में इस साल 119 अब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। टेस्ला के शेयरों ने पिछले कुछ हफ्तों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल ऑटो निर्माता के शेयर की कीमत 45 फीसदी चढ़ गई क्योंकि निवेशकों की इलेक्ट्रिक कारों में दिलचस्पी बनी हुई है।
स्पेसएक्स से कमाई
मस्क ने हाल ही में स्पेसएक्स, रॉकेट कंपनी, जिसे उन्होंने 2002 में स्थापित किया था, से 10.6 अरब डॉलर हासिल किए हैं। स्पेसएक्स ने नए और मौजूदा निवेशकों के साथ 560 डॉलर प्रति शेयर पर 75.5 करोड़ डॉलर के शेयर बेचने के लिए एक समझौता किया। इससे कंपनी की वैल्यू बढ़ कर 100.3 अरब डॉलर हो गयी। मस्क की बढ़ती हुई दौलत उन्हें अल्ट्रा-अरबपति बना रही है। मस्क अब दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति वॉरेन बफेट से 184 अरब डॉलर आगे हैं। उनके पास नंबर 4 पर मौजूद बिल गेट्स से 150 अरब डॉलर से अधिक दौलत है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications