नई दिल्ली, सितंबर 26। इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी बढ़ रही है। मांग के चलते इन वाहनों की बिक्री भी बढ़ती जा रही है। अब जाहिर है कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों को काफी फायदा हो रहा है। आपको बात दें कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक है। मगर और भी कई इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियां इस समय मार्केट में मौजूद हैं। ये कंपनियां आपको बहुत सारे स्कूटर ऑप्शन पेश करेंगी। इतना ही नहीं आपको कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर कई तरह के ऑफर भी मिल सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही स्कूटर की जानकारी देंगे, जिसकी बैटरी पर 3 साल की वारंटी मिल रही है।
कौन सी है कंपनी
जैसा कि हमने जिक्र किया कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों के ऑप्शनों की एक लंबी लिस्ट आपके लिए मौजूद है। इन्हीं में एक स्कूटर है एएमओ जॉन्टी प्लस। एएमओ जॉन्टी प्लस स्कूटर काफी किफायती दाम में खरीदने के लिए उपलब्ध है। पहले बात करते हैं इसकी कीमत की। इस स्कूटर की कीमत 74.5 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये स्कूटर इस सेगमेंट में ओकिनावा आईप्रेज+ और हीरो इलेक्ट्रिक फोटोन जैसे स्कूटरों से मुकाबला कर रहा है।
कितनी है रेंज
इसे बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि एएमओ जॉन्टी प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किमी से ज्यादा की रेंज देगा। यानी आप इसे एक बार फुल चार्ज करके 120 किमी से ज्यादा तक सफर कर सकते हैं। इस स्कूटर में 60 वी/40 एएच एडवांस लीथियम आयन बैटरी मौजूद है। जहां तक फुल चार्ज होने का सवाल है तो इसे चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
ये हैं बाकी फीचर
दो घंट में यह स्कूटर 60 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। इस स्कूटर के अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें एक क्रूज कंट्रोल स्विच, एक इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम (ई-एबीएस) और एक एंटी-थेफ्ट अलार्म दिया गया है। ये स्कूटर टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, साइड स्टैंड सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक, डीआरएल लाइट्स और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 59 किमी प्रति घंटे की है।
3 साल का वारंटी ऑफर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्स्ड और पोर्टेबल बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। इस ई-स्कूटर में मोबाइल यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा। साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी पर दी जा रही है तीन साल की वारंटी। जी हां ये ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
5 कलर ऑप्शन
इस स्कूटर को पांच कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें रेड-ब्लैक, ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, व्हाइट-ब्लैक और येलो-ब्लैक शामिल हैं। कंपनी की 140 डीलरशिप ऐसी हैं, जिनसे इस स्कूटर को खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में फरवरी में पेश किया गया था। ये भरोसेमंद, स्थायी और किफायती ई-मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने के प्रयास में एएमओ इलेक्ट्रिक बाइक्स का एक कदम माना गया था। इसका प्रीमियम स्कूटर वेरिएंट 1,10,460 रु की कीमत में उपलब्ध है। जहां तक बैटरी पर 3 साल की वारंटी के ऑफर का सवाल है तो यह फरवरी से ही चल रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications