Jakey Boehm Sleepfluencer : आज का जमाना सोशल मीडिया का है। लोग इस पर कई तरीकों से फेमस हो रहे हैं। सोशल मीडिया के ढेर सारे प्लेटफॉर्म हैं, जिनकी मदद से लोग अपना टैलेंट लोगों के सामने पेश करते हैं, फेमस होते हैं और फिर कमाई शुरू करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति ऐसा भी है सिर्फ सोते-सोते ही पैसा कमा रहा है। जी हां, लोगों के सामने वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी सोने की वीडियो पेश करता है और हर महीने तगड़ी कमाई करता है। आगे जानते हैं कि ये व्यक्ति आखिर सोते हुए कैसे इतना पैसा कमा पा रहा है।

कितनी है कमाई
आप भी जानते होंगे कि बहुत से लोग सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स होते हैं। पर एक व्यक्ति ना तो किसी खास टैलेंट को दिखा रहा है न ही उसके पास कोई खास कंटेंट है। मगर वो फिर भी हर महीने 28 लाख रुपये कमा रहा है। ये व्यक्ति ऐसा है कि सिर्फ सोते हुए वीडियो बनाता है और हर महीने 28 लाख रु तक कमा रहा है। यानी साल के 3.36 करोड़ रु।
टैलेंट ने कर दिया हैरान
इस तरह से लाखों रुपये कमाना काफी हैरान करने वाला है। जिस व्यक्ति की हम बात कर रहे हैं वो है जैकी बोहेम। जैकी बोहे का यह टैलेंट लोगों को काफी हैरान कर रहा है। इतना ही नहीं कई मीडिया चैनल जैकी का इस टैलेंट के लिए लेकर इंटरव्यू भी ले चुके हैं। जैकी के मुताबिक ये काम दिलचस्प भी हैरानी भरा भी। जैकी स्लीपफ्लुएंसर से नाम से काफी मशहूर हो गए हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहते हैं।

लाखों फॉलोअर्स करते हैं फॉलो
जैकी टिकटॉक पर ही 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स लेकर बैठे हैं। जैकी को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। वैसे वे सिर्फ सोने के अलावा एक और वे एक वेब डेवलपर भी हैं। फिर भी हैरान करने वाला है कि जैकी सोकर पैसा कैसे कमा रहे हैं। द ऑस्ट्रेलियन की एक रिपोर्ट बताती है कि जैकी रोज रात में 10 बजे नाइट सूट पहनते हैं और सोने चले जाते हैं। वे उस वक्त लाइव रहते हैं। अब लोगों को जैकी को उठाना होता है और वे इसके लिए पेमेंट वसूल करते हैं।
ये है कमाई का पूरा तरीका
जैकी जब सोते हैं तो उस समय उन्हें देखने वाले व्यूअर्स वर्चुअल गिफ्ट्स खरीदते हैं। इसी खरीदारी से आवाज भी होती है और फिर उनके कमरे की लाइट जल जाती है। ये वही कमरा होता है, जिसमें जैकी सोते हैं। इसी तरह जैकी की कमाई हो रही है। ये अनुभव जैकी के फैंस के लिए वीडियो गेम से कम नहीं है। इस काम के लिए जैकी ने ऑनलाइन सेटअप तैयार किया, जिसमें करीब 30 हजार रु खर्च करने पड़े। उन्हें देखने वाले 5 मिनट के लिए ही कमरे की लाइट ऑन कर सकते हैं।

बदल गया जीवन
इस काम से जैकी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। अब वे घर के लिए पैसे जमा करते हैं। वे मानसिक स्वास्थ्य संगठनों को भी अपनी कमाई में कुछ दान करते हैं। यूजर्स इससे सुकून हासिल करते हैं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान



Click it and Unblock the Notifications