
Gold Mines found in Odisha : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने सर्वेक्षण में सोने के भंडार ढूंढे हैं। ये सोने के भंडार ओडिशा के तीन जिलों में पाए गये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक ने इसकी पुष्टि कर दी है। राज्य के देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज में सोने के भंडार ढूंढे गए हैं। ये ओडिशा और भारत के लिए बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि भारत दुनिया के प्रमुख सोना आयातकों में से एक है। आगे जानिए इन सोने की खदानों से जुड़ी बाकी डिटेल।
तीन जिलों में सोना ही सोना
ढेंकानाल के विधायक सुधीर कुमार सामल के एक लिखित प्रश्न के उत्तर में मल्लिक ने कहा कि खान निदेशालय और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सर्वेक्षणों में तीन जिलों में सोने के भंडार का पता चला है। इनमें देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज शामिल हैं। आपको बता दें कि सोने के भंडार क्योंझर में चार अलग-अलग जगहों, मयूरभंज में भी चार जगहों और देवगढ़ में एक जगह पर पाए गए हैं। जिन क्षेत्रों में सोने का भंडार मिला है, उनमें डिमिरिमुंडा, कुशाकला, गोटीपुर, गोपुर, जोशीपुर, सुरियागुडा, रुआंसिला, धुशूरा पहाड़ी और अदास शामिल हैं।
पहली बार कब हुआ था सर्वे
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहला सर्वे 1970 और 1980 के दशक में किया गया था। मगर हुआ ये कि सर्वे के नतीजों को पब्लिश नहीं किया गया। जीएसआई ने पिछले दो सालों एक बार फिर से नये सिरे से इन क्षेत्रों का सर्वे किया।
अभी कितनी हैं खदानें
इस समय भारत में सोने की तीन खदानें हैं। इनमें कर्नाटक में हुट्टी और उटी में सोने की खदानें मौजूद हैं। वहीं झारखंड में हीराबुद्दीनी खदानें हैं। भारत का सोने का उत्पादन लगभग 1.6 टन सालाना है, जबकि इसकी तुलना में खपत सालाना 774 टन सोने की है।
क्या है सरकार का प्लान
सोने की मांग भारत में लगातार बढ़ रही है। इसीलिए केंद्र सरकार देश में सोने का उत्पादन बढ़ाना चाहती है। इसके लिए पिछले साल नीति आयोग की तरफ से देश में संभावित सोने की खदानों की पहचान के लिए एक बड़ा अध्ययन चलाया गया था। खान मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस समय भारत का गोल्ड भंडार कुल 70.1 टन (4.1 जी/टन पर 17.2 एमटी) है। सबसे अधिक सोने के भंडार दक्षिण भारत में स्थित है। इनमें से अकेले कर्नाटक में ही 88 प्रतिशत सोने का भंडार मौजूद है।
कहां तक पहुंच सकता है सोने का उत्पादन
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भारत में सोने के उत्पादन पर पिछले साल एक रिपोर्ट जारी की थी। इसने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत खनन इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के साथ-साथ रेगुलेटरी रिफॉर्म्स के जरिए सोने के उत्पादन को 20 टन प्रति वर्ष तक बढ़ा सकता है। पिछले साल मध्य प्रदेश में सोने की खदान निकली थी। वैसे तो मध्य प्रदेश हीरे मिलने के लिए जाना जाता रहा है, पर पिछले साल वहां सोने के भंडार का पता चला था। खनिज वैज्ञानिकों ने वहां सोने की खदान ढूंढी थी। उन्होंने राज्य के सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर सोने की खदान ढूंढी। जीएसआई की रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने इन खदानों की नीलामी करने का ऐलान किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications