नई दिल्ली, अगस्त 20। आम तौर पर भारतीय किस्मत पर काफी यकीन रखते हैं। करना भी चाहिए क्योंकि अगर किस्मत साथ दे तो घर बैठे इंसान मालामाल बन जाता जात है। कुछ समय से देश के एक जिले में ऐसा हो रहा है। दरअसल हमारे देश का एक जिला है पन्ना, जो कि मध्य प्रदेश में स्थित है। यहां बीते कुछ समय से कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे कुछ गरीब और मजदूर लोगों की किस्मत बदल गयी। असल में माजरा यह है कि पन्ना में जमीन से हीरे निकलते हैं और यही वजह है कि पन्ना की धरती कई लोगों को अमीर बना चुकी है। अब इसी कड़ी में एक और गरीब को हीरा मिला, जिससे उसकी किस्मत ही बदल गयी।
उथली खदानों में हीरे
पन्ना की धरती हीरों के लिए काफी मशहूर है। गरीब मजदूरों को यहां की उथली खदानों से कई बार हीरे मिले हैं। बीते कुछ समय में यहां की जमीन से रास्ते से गुजरते लोगों को भी हीरे मिले हैं। कभी कभार तो जंगल में ही लोगों को हीरे मिल गये। यहां कीमती और उच्च क्वालिटी के हीरे भी पाये जाते हैं।
नंदीलाल रजक को मिला हीरा
ताजा खबर यह है कि पन्ना में नंदीलाल रजक नाम के व्यक्ति को हीरा मिला है, जो कि वहां के वार्ड नंबर 17 रानीगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम गेंदा रजक है। वे 42 साल के हैं और पल्लेदारी का काम करते हैं। हाल ही में वे सुबह के समय मंदिर गए। लौटते समय रास्ते में तलैया के पास उन्होंने जमीन पर एक चमकीला पत्थर देखा।
घर ले आये पत्थर
नंदीलाल की किस्मत अच्छी थी कि वे उस पत्थर को उठा कर घर ले आये। मगर असल में यह पत्थर नही हीरा था। उन्होंने उस चमकीले पत्थर को बेटे को दिखाया, जो कि 20 साल का है। नंदीलाल काफी समय से हीरे की खदानों में मजदूरी करते रहे हैं। इसलिए उन्हें वे पत्थर हीरा लगा था, जो कि वास्तव में भी हीरा था।
हीरा दफ्तर पहुंचे
दो दिन बाद वे पत्थर को लेकर कलेक्टोरेट स्थित हीरा कार्यालय पहुंचे। यहां उस पत्थर को परखा गया और पता चला कि यह हीरा ही है। इससे नंदीलाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें जो रसीद मिली है उस पर हीरे का वजन 2.83 कैरेट लिखा हुआ है।
लकड़ी लेने गई एक महिला को मिला हीरा
हाल ही में पन्ना में ही जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला को वहां 4.39 कैरेट का हीरा मिल गया। अनुमानों के मुताबिक नीलामी में हीरा 20 लाख रुपये तक की कीमत पर बिक सकता है। वहां के हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह के मुताबिक पुरुषोत्तमपुर निवासी गेंदा बाई बुधवार को जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। वहीं उन्हें एक कीमती पत्थर मिला। हीरा मिलने के बाद महिला डायमंड ऑफिस पहुंची और वहां उसे जमा किया, जो 4.39 कैरेट का हीरा है। अधिकारी ने कहा कि इस कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली राशि को सरकारी रॉयल्टी और टैक्स कटौती के बाद महिला को दे दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए गेंदा बाई ने कहा कि वह जंगल से जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर बेच रही हैं और घर चलाने के लिए मजदूरी का काम भी कर रही हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
