नई दिल्ली, अक्टूबर 27। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल फिनाले डेज़ सेल के दौरान कई शानदार स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील्स दी जा रही हैं। ये किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिन पर 50 फीसदी तक छूट मिल रही है। यानी आपको स्मार्टफोन आधी कीमत में ही मिल जाएगा। जिन ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जा रही है, उनमें वनप्लस, सैमसंग, ऐप्पल, शिओमी और आईक्यूओओ शामिल हैं। बता दें कि इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर 40 फीसदी छूट मिल रही है, जबकि अलग से आईसीआईसीआई या कोटक बैंक के क्रेडिट-डेबिट कार्ड के साथ-साथ ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी पर छूट मिल रही है। इस तरह होगी 50 फीसदी की बचत। अब जानते हैं कि आपको कौन-कौन से स्मार्टफोन आधी कीमत पर मिल सकते हैं।
ऐप्पल आईफोन 11
ऐप्पल आईफोन 11 को अमेजन की सेल में सिर्फ 40,999 रु में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस दमदार स्मार्टफोन में ए13 बायोनिक चिप दी गयी है। नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड के साथ आने वाला इसका 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड और वाइड कैमरा काफी शानदार है। इसमें 4के वीडियो और स्लो-मो वाला 12 मेगापिक्सेल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन में 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 10 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा लिया जा सकता है।
आईक्यूओओ जी4 5जी
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी 5जी से लैस आईक्यूओओ जी4 5जी स्मार्टफोन को 44 वाट फ्लैशचार्ज तकनीक के साथ तैयार किया गया है। इसमें 5000 एमएएची की बैटरी है, जो सिर्फ 23 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। ये फोन 64 मेगापिक्सेल के एएफ कैमरा के साथ आता है। आप इसे अमेजन सेल में 20,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
वनप्लस 9 प्रो 5जी
वनप्लस 9 प्रो 5जी को आप अमेजन की सेल में सिर्फ 57999 रु में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सेल के मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सेल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें एड्रेनो 660 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 भी है।
वनप्लस 9 5जी
वनप्लस 9 5जी में को अमेजन सेल में सिर्फ 39999 रु की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में 64 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा और 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750 जी से लैस इस 5 जी मोबाइल में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर भी है।
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है। ये एक पंच-होल डिस्प्ले है। अमेजन की सेल में आप इस फोन को 17,749 रुपये में खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी और सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी
पहले बात करते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी की, जिसे आप सेल में सिर्फ 23749 रु में खरीद सकते हैं। इस फोन में 64 मेगापिक्सेल का ट्रिपल कैमरा सेट-अप और 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस इन्फिनिटी ओ डिस्प्ले दी गयी है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। ये फोन अमेजन की सेल में केवल 37240 रु की कीमत पर बिक रहा है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
