नई दिल्ली, दिसंबर 11। 18599 रु में आईफोन। जी हाँ आपने सही पढ़ा। एक जोरदार डील के तहत आईफओन को केवल 18599 रु में खरीदा जा सकता है। आईफओन एक्सआर को आप इतनी कीमत पर खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन आपको 64 जीबी स्टोरेज वाला बिल्कुल नया आईफोन एक्सआर केवल 18,599 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। मगर ध्यान रहे कि इस कीमत पर आईफोन एक्सआर खरीदने के लिए कुछ शर्तें रखी गयी हैं। जानते हैं इस ऑफर की पूरी डिटेल।
आईफोन एक्सआर की कीमत
वर्तमान में आईफोन एक्सआर को अमेज़न पर 34,999 रुपये की कीमत पर बिक खरीदा जा सकता है। ये इसके बेस वर्जन की कीमत है। यह रेट इस डिवाइस के रेड वेरिएंट सहित सभी कलर ऑप्शनों पर लागू होती है। ध्यान रहे कि आईफोन एक्सआर की नई यूनिट्स चार्जिंग एडैप्टर के साथ नहीं आती हैं। ये केवल सेल और लाइटनिंग टू यूएसबी-सी केबल के साथ आती हैं।
एक्सचेंज बोनस का फायदा
सबसे पहले तो ये जानिए कि अगर आप अपना पुराना डिवाइस बदल लेते हैं तो अमेज़न लगभग 14,900 रु का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा, यदि आप यस बैंक या अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड ईएमआई के माध्यम से लेनदेन करते हैं, तो आप 1500 रु की अतिरिक्त छूट प्राप्त दी जाएगी। अब आपका कुल डिस्काउंट हो गया 16400 रु का। इस तरह फोन आपको पड़ेगा सिर्फ 18,599 रु का।
खरीदना है आसान
यह एक बहुत ही कम कीमत वाला एंड्रॉइड डिवाइस है जो इकोनॉमिक मिड-रेंज की कैटेगरी में आता है। यह आईफोन एक्सआर को ऐप्पल के सबसे किफायती आईफोन आईफोन एसई से बेहतर डील बनाता है, जिसकी कीमत 39,900 रुपये है। 2018 में आईफोन एक्सएस और आईफोन एक्सएस मैक्स के साथ आईफोन एक्सआर को लॉन्च किया गया था। इसमें न्यूरल इंजन के साथ ऐप्पल की ए12 बायोनिक चिप है, जो स्मार्टफोन को 6.1-इंच लिक्विड रेटिना एलसीडी के साथ पावर देती है।
नो कोस्ट ईएमआई
आईफोन एक्सआर को अमेजन से खरीदने पर और भी एक ऑफर पेश किया जा रहा है। ये है नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर। इस फोन पर एचएसबीसी कैशबैक कार्ड से ट्रांजेक्शन करने भी पर 5 फीसदी की इंस्टैंट छूट दी जा रही है।
कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध
आईफोन एक्सआर कई कलर ऑप्शनों में उपलब्ध है। इनमें सफेद, काला, नीला, पीला और मूंगा के अलावा लाल भी शामिल है। बता दें कि इससे पहले ऐप्पल आईफोन 12 को फ्लिपकार्ट की बिग बचत धमाल सेल के दौरान भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता था। ये सेल 4 से 6 दिसंबर तक चली। इसमें 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले आईफोन 12 के बेस वेरिएंट को 55,999 रुपये (65,900 रुपये कीमत) में खरीदने का मौका था। वहीं 128 जीबी वाला वेरिएंट 61,999 रुपये (70,900 रुपये कीमत) में मिल रहा था। फ्लिपकार्ट अपनी सेल के दौरान ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक या एसबीआई से एमेक्स नेटवर्क कार्ड (केवल पहला लेनदेन) के साथ 16,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर या 20% छूट भी दे रही थी। वहीं केनरा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के उपयोगकर्ताओं को 10% तत्काल छूट मिल रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
