नई दिल्ली, दिसंबर 29। भारत में लोग जम कर क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगा रहे हैं। कई लोग इससे अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। इस समय तक कई क्रिप्टोकरेंसी ऐसी हैं, जो 2021 में हजारों फीसदी का रिटर्न दे चुकी हैं। बहुत सारी क्रिप्टोकरेंसी ऐसी हैं, जो अचानक से उछली और भारी रिटर्न दिया। मगर इनमें कुछ ऐसे कॉइन भी रहे जो तेजी के साथ उछले तो मगर फिर बाद में अपनी सारी बढ़त गंवा दी। पर डॉगकॉइन जैसी क्रिप्टो ने फिर भी काफी बढ़त बरकरार रखी है। एक कॉइन ऐसा है, जिसने 18 हजार फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया। ध्यान रहे कि क्रिप्टो जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है। आगे जानते हैं इस क्रिप्टोकरेंसी के बारे में विस्तार से।
मल्टी फार्म कैपिटल कॉइन
बता दें कि कल शाम तक बीते 24 घंटों में मल्टी फार्म कैपिटल कॉइन में भारी तेजी देखी गयी थी। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार ये कॉइन 1870 फीसदी से भी अधिक उछला था। इस तरह इसने निवेशकों का पैसा 20 गुना कर दिया। यानी 10 हजार रु से 1.97 लाख रु। मगर बाद में इसमें भी थोड़ी गिरावट आई। आपको बता दें कि इसी तरह PAPPAY नाम की एक क्रिप्टो में भारी तेजी आई। ये कॉइन 619 फीसदी से अधिक और कैपिटल फाइनेंस 557 फीसदी से अधिक उछला।
आज है गिरावट
क्रिप्टो.कॉम के अनुसार मल्टी फार्म कैपिटल कॉइन में इस समय बीते 24 घंटों में 12.6 फीसदी की गिरावट आई है। मगर अगर पिछले 7 दिन का रिकॉर्ड देखें तो इसी वेबसाइट के अनुसार ये कॉइन 1625.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं बीते एक महीने में ये कॉइन 54 फीसदी नीचे है। यानी लगभग आधी कीमत घट गयी है।
3 महीनों में लुढ़का
मल्टी फार्म कैपिटल कॉइन बीते महीनों में 84 फीसदी से अधिक गिरा है। बता दें कि जैसी तेजी इस कॉइन में आई वैसी ही तेजी कुछ समय पहले स्क्विड गेम कॉइन में भी आई थी। तीन दिनों में 3,000 प्रतिशत की वृद्धि के बाद, टोकन डेवलपर्स ने उस कॉइन से हाथ खींच लिए थे, जिससे उस क्रिप्टो टोकन की कीमत शून्य पर आ गयी थी। स्कविड कॉइन क्रिप्टो दुनिया में बड़े घोटालों में से एक माना गया।
बिटकॉइन का रेट
बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी इस समय 47,911.29 डॉलर के रेट पर चल रही है। इसमें 2.38 फीसदी की गिरावट है। इस रेट पर बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैपिटल 906.13 अरब डॉलर है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की अधिकतम कीमत 49,454.58 डॉलर और न्यूनतम कीमत 47,318.93 डॉलर रही है। एक साल में बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी ने 65.77 फीसदी का रिटर्न दिया। इसका ऑल टाइम हाई रेट 68,990.90 डॉलर रहा है।
कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी
कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी का 1.42 डॉलर पर चल रही है। इसमें इस समय 1.74 फीसदी की गिरावट है। इस रेट पर कार्डानो क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 46.77 अरब डॉलर के करीब है। बीते 24 घंटे के दौरान कार्डानो क्रिप्टो करेंसी की अधिकतम कीमत 1.54 डॉलर और न्यूनतम कीमत 1.38 डॉलर रही है। रिटर्न की बात करें तो एक साल में कार्डानो ने 671.41 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका ऑलटाइम हाई रेट 3.10 डॉलर रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications