नई दिल्ली, अप्रैल 10। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) काम करने के लिए एक आकर्षक क्षेत्र है। ये सॉफ्टवेयर कंपनियों द्वारा कर्मचारियों के वेतन में भारी वृद्धि की लगातार खबरों से स्पष्ट होता रहता है। सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, प्रोडक्ट मैनेजर्स और ऐसी अन्य भूमिकाएँ इस इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाली हैं, जिन्हें 100% वेतन वृद्धि के तौर पर जाना जाता है। बता दें कि कोरोना आने के बाद डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के मद्देनजर इन सब की मांग बढ़ी है। असल में कोविड-19 महामारी के बाद लाखों कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम होम काम करना शुरू कर दिया। सुर्खियों में आने वाली असाधारण कॉम्पेनसेशन की एक ऐसी कहानी है चेन्नई स्थित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस कंपनी किसफ्लो इंक की। इसने अपने कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है।
5 कर्मचारियों को बीएमडब्लू
किसफ्लो इंक ने अपने पांच कर्मचारियों को बीएमडब्लू कार गिफ्ट की है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने पांच वरिष्ठ मैनेजमेंट कर्मचारियों को "उनकी वफादारी और प्रतिबद्धता का सम्मान करने" के लिए बीएमडब्ल्यू कारें दीं, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है। आयोजन से कुछ घंटे पहले तक कार सौंपने के समारोह को गुप्त रखा गया। प्रोग्राम से कुछ समय पहले ही 5 भाग्यशाली कर्मचारियों को सूचित किया गया कि वे जल्द ही लग्जरी कार के मालिक बनने जा रहे हैं।
कोरोना काल में मेहनत
किसफ्लो इंक के सीईओ सुरेश संबंदम ने पीटीआई को बताया कि पांच ये कर्मचारी कंपनी की शुरुआत से ही कंपनी के साथ हैं और महामारी के दौरान कंपनी के लिए बहुत काम किया। उन्होंने आगे कहा कि कुछ कर्मचारी साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और कंपनी में शामिल होने से पहले उन्हें महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। कंपनी को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा क्योंकि महामारी के कठिन कारोबारी माहौल को नेविगेट करना था। कुछ निवेशकों ने उस समय कंपनी के निरंतर कामकाज पर संदेह भी जताया। मगर कंपनी ऐसे कर्मचारियों के बूते इन चीजों से निकल गयी।
बन गयी फुली प्राइवेट कंपनी
संबंदम के अनुसार हम बहुत खुश हैं कि हमने निवेशकों को वापस कर दिया है और अब यह पूरी तरह से निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन गई है। कार इन पांचों कर्मचारियों के लिए हैं जो उनके साथ तब थे जब किसफ्लो की स्थापना हुई। जबकि कई अन्य ने संगठन को बीच में ही छोड़ दिया था।
एचसीएल टेक
पिछले साल टेक कंपनी एचसीएल ने ऐलान किया था कि वह अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को नई मर्सडीज बेंज कार गिफ्ट में देगी। इसके लिए कंपनी ने पूरी स्कीम तैयार की थी। कई अन्य आईटी कंपनियों की तरह ही एचसीएल भी अपने टैलेंट पूल को बचाने के लिए कई योजनाओं पर काम करती रही है। इसी में एक योजना यह भी थी। कंपनी इसके अलावा भी अच्छे कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए कई तरह के ऑफर दे रहा थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
