
Sirca Paints India : शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक कई तरीकों से फायदा कराते हैं। इनमें सबसे सामान्य तरीका है शेयर के रेट बढ़ना। कई वजहों से शेयर के रेट बढ़ते हैं, जिससे आपको फायदा होता है। दूसरा तरीका है डिविडेंड। कंपनियां अकसर अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देती हैं। तीसरा तरीका है बोनस शेयर जारी करना। कंपनियां कभी-कभी अपने शेयरधारकों को फ्री में बोनस शेयर देती हैं। अब एक कंपनी फ्री में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है। यहां हम उसी कंपनी की जानकारी देंगे।
सिरका पेंट्स इंडिया
सिरका पेंट्स इंडिया ने 11 मई 2023 को बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया है। ये अपने शेयरधारकों को हर 10 रुपये के 1 (एक) इक्विटी शेयर के बदले 10 रु वाला 1 बोनस शेयर देगी। इसके लिए कंपनी सदस्यों से मंजूरी लेगी। आगे जानिए कंपनी के शेयर का रिटर्न कितना रहा है।
5 साल में दिया 500 फीसदी से अधिक रिटर्न
सिरका पेंट्स इंडिया का शेयर 5 साल से कम समय में 500 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। 1 जून 2018 को शेयर बाजार में आने के बाद से इसका ग्राफ लगातार ऊपर जाता दिखा है। 1 जून को कंपनी का शेयर 101.97 रु पर था, जबकि इस समय यह 645 रु पर है। यानी 5 साल से कम समय में इसने 532.54 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 6.32 लाख रु बन गये होंगे।
3 साल में पैसा डबल
सिरका पेंट्स इंडिया का शेयर 2 सालों में ही 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। 26 मार्च 2021 को कंपनी का शेयर 320.35 रु पर था, जबकि इस समय यह 645 रु पर है। यानी 2 सालों में इसने 101.34 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 2.01 लाख रु बन गये होंगे।
बाकी अवधियों का रिटर्न
बीते 5 दिनों में यह शेयर 4.88 फीसदी गिरा है। जबकि 1 महीने में इस शेयर ने 5.91 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके 6 महीनों का रिटर्न 7.02 फीसदी रहा है। 2023 में अब तक इसने 4.76 फीसदी नुकसान कराया है। 1 साल में यह 38.75 फीसदी ऊपर चढ़ा है।
17 साल पुरानी कंपनी
सिरका पेंट्स दिल्ली स्थित कंपनी है। इसे जनवरी 2006 में सिरकलर वुड कोटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से शुरू किया गया था। इसने शुरुआत से अब तक काफी ग्रोथ हासिल की है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
