नई दिल्ली, मई 16। क्या आपको आपकी कंपनी बोनस देती है? भारत में आम तौर पर दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। अलग-अलग देशों में अलग-अलग मौकों पर बोनस देने की परंपरा है। अकसर कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सैलेरी के अलावा बोनस देती हैं। बोनस से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे और भी बेहतर तरीके से काम करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। अकसर कंपनियां कर्मचारियों को उनकी सैलेरी का कुछ फीसदी बोनस के रूप में देती हैं। जबकि कुछ कंपनियां हर साल में पूरी एक सैलेरी के बराबर कर्मचारियों को बोनस दे देती हैं। अब एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 4-4 लाख रु का बोनस देने का ऐलान किया है। जानते हैं इस कंपनी की डिटेल।
बोनस मिलेगा डॉलर
लास वेगास के एक कैसीनो ने अपने सभी कर्मचारियों को 5,000 डॉलर (3.86 लाख रुपये) का बोनस देने का ऐलान किया है। इस फैसले ने कैसिनो के सारे कर्मचारी आश्चर्यचकित हो गए हैं। द कॉस्मोपॉलिटन ऑफ लास वेगास ने अपने 5,400 कर्मचारियों में से प्रत्येक को बोनस देने का ऐलान किया है। कंपनी बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को कुल 2.7 करोड़ डॉलर (208 करोड़ रुपये) से अधिक बांटेगी। कैसिनो के कर्मचारी काफी खुश हैं।
क्यों दिया बोनस
द कॉस्मोपॉलिटन ऑफ लास वेगास कैसिनो ने अपने कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए ये बोनस देने का ऐलान किया है। जब कैसिनो के सीईओ बिल मैकबीथ ने बोनस की घोषणा की, तो हैरान कर्मचारियों ने इसकी काफी सराहना की। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ कर्मचारी की आंखों से खुशी के आंसू भी निकल पड़े। पर ये कर्मचारियों के लिए काफी खुशी का पल भी रहा।
कैसिनो को बना कर रखा शानदार ब्रांड
मैकबीथ ने उन्हें कोरोनोवायरस महामारी के दौरान अपने काम से कैसिनो को एक यूथफुल, एनर्जैटिक ब्रांड" बनाए रखने का श्रेय दिया। द कॉस्मोपॉलिटन के चीफ पीपल ऑफिसर डेनियल एस्पिनो ने कर्मचारियों से कहा कि ये आप ही हैं जो हर एक दिन एक फर्क पैदा करते हैं। चाहे आप कमरे साफ करते हों, खाना पकाते हों, कार्ड बांट रहे हों, ड्रिंक परोस रहे हों या फ्रंट डेस्क पर हों।"
कैसिनो ने खूब किया दान
एडगर राइव्स, जो नौ साल तक कर्मचारी कैफेटेरिया में शेफ रहे हैं, ने कैसिनो के बोनस बांटने पर कहा कि यह आश्चर्यजनक है। यह एक बड़ा आश्चर्य है। कैसीनो ने पिछले सात वर्षों के दौरान चैरिटी के लिए 90 लाख डॉलर से अधिक का दान दिया। मैकबीथ ने कंपनी के दो कर्मचारियों - स्टेसी स्टैफोर्ड, एक हाउसकीपिंग वर्कर ट्रेनर और रिसॉर्ट में एक सर्वर समीरा हरबाली को सैन डिएगो और हवाई की छुट्टियों की यात्राएं प्रदान की हैं।
बिक रहा कैसिनो
ब्लैकस्टोन, न्यूयॉर्क स्थित निजी इक्विटी फर्म, लगभग 3,000-कमरे, दो-टावर संपत्ति (कैसिनो) की मालिक है। कथित तौर पर कॉस्मोपॉलिटन को प्रतिस्पर्धी एमजीएम रिसॉर्ट्स इंटरनेशनल को 1.6 अरब डॉलर के सौदे में बेचा जा रहा है। कैसीनो दो अन्य कैसीनो के बीच प्रतिष्ठित लास वेगास स्ट्रिप पर स्थित है। हाल ही में हुए बोनस के ऐलान के कारण ये कैसिनो काफी चर्चा में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications