नई दिल्ली, सितंबर 24। कभी भी किसी छोटे से फैसले को छोटा नहीं समझना चाहिए। हो सकता है वे छोटा सा फैसला आपकी तकदीर बदल कर रख दे। जैसे कि एक अमेरिकी शख्स के साथ हुआ। वे सफर पर निकला और उसी तरह रास्ते में कॉफी पीने के लिए रुका, जैसे आप चाय-नाश्ते के लिए कुछ देर के लिए रुकते होंगे। मगर इस ब्रेक ने उसकी किस्मत बदल दी। वे मालामाल हो गया। आगे जानिए पूरी घटना के बारे में।
जीत गया 2 करोड़ रु
कोई नहीं सोच सकता कि सफर के दौरान दो मिनट का ब्रेक आपकी किस्मत बदल कर आपको करोड़पति बना सकता है। एक अमेरिकी शख्स ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा। मगर ऐसा हुआ है। वे रास्ते में कॉफी पीने के लिए रुका। उसने लॉटरी टिकट खरीदा और उसमें 2 करोड़ रुपये जीत गया।
जीत गया जैकपॉट
ये घटना घटी है वर्जीनिया, अमेरिका के मिगुएल मोरालेस के साथ। मिगुएल गाड़ी में गैस भरवाने के लिए स्टेशन पर रुके। वहीं एक कॉफी पीनी चाही। उसी समय उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीदा। उन्होंने लॉटरी स्क्रैच की। उस पर कूपन नंबर 2 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाला था।
नहीं था लॉटरी खरीदने का इरादा
वर्जीनिया लॉटरी के ऑफिस में इनामी राशि लेने पहुंचे गये मिगुएल के मुताबिक गैस स्टेशन पर फूड मार्ट पर जब वे रुके तो वे बस एक कॉफी लेना चाहते थे। उनका कुछ भी और खरीदने का इरादा नहीं था। मगर उस स्टोर पर अंदर लॉटरी के कूपन लगे हुए थे। इसीलिए उन्होंने गोल्ड जैकपॉट लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया और ये फैसला उनकी तकदीर बदलने वाला साबित हुआ।
250000 डॉलर जीते
मिगुएल कहते हैं कि टिकट खरीदते समय उन्होंने नहीं सोचा था कि वह कोई इनाम जीतेंगे। वहीं जैकपॉट प्राइज जीतने की तो उन्होंने कल्पना भी नहीं की। मगर कार्ड स्क्रैच करने पर सब कुछ मानो बदल गया। वे इनाम भी जीते और जैकपॉट ही जीते। सबसे बड़ा इनाम 250000 डॉलर का था। ये इनाम मिगुएल के हाथ लगा। भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 2 करोड़ रु है।
क्या करेंगे पैसों का
मिगुएल को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वे इतनी भारी रकम जीते हैं। मगर अब जब वे इतनी बड़ी राशि वह जीत चुके हैं तो उन्होंने इस रकम को खर्च करने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। इस रकम का इस्तेमाल वे परिवार की देखभाल के लिए करेंगे। वह बचत भी करना चाहते हैं। ऐसी ही एक घटना पिछले महीने भी घटी थी और वो भी अमेरिका में ही। वहां 22 साल के एक लड़के को पैसे छुट्टे कराने थे। इसीलिए इसने लॉटरी का टिकट खरीदा। मगर उसकी किस्मत ऐसी चमकी की कि वे एक टिकट से अमीर बन गया। उसने इस टिकट पर लगभग 2 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया। उन्हें अचानक से इतना तगड़ा इनाम जीतने के कारण अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा। मजे की बात यह है कि कपड़े धुलवाने के लिए उन्हें खुले पैसों की जरूरत थी। इस काम के लिए वे एक स्टोर पर गए। वहां से 5 डॉलर का मेगा बक्स लिमिटेड एडिशन का लॉटरी टिकट खरीदा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications