नई दिल्ली, जून 30। पिछले कुछ सालों से विश्व में इलेक्ट्रिक कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कारों की चार्ज के बाद चलने के रेंज को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अब जल्दी ही लोगों को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि अब एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार बाजार में आ रही है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 7 महीने तक सड़क पर दौड़ सकती है। यूरोप की एक कंपनी लाइटयर में 'लाइटइयर 0' नाम की कार बनाई है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज के बाद 7 महिनों तक चलेगी।
'लाइटइयर 0' इलेक्ट्रिक कार ने अपने लुक और डिजाइन से लोगों को आकर्षित किया है। कार में प्रयोग हुई टेक्नोलॉजी से भी लोग प्रभावित हो रहे हैं। कंपनी का कहना है कि 'लाइटइयर 0' उन देशों के लिए बेहद उपयोगी होगी जहां धूप तेज होती है। लाइट ईयर का मानना है कि यह कार इन देशों में एक सात महिने से ज्यादा चल सकती है लेकिन यूरोप में यह एक चार्ज में दो महीने ही चल पाएगी।
सौर ऊर्जा से 70 किमी तक चलेगी कार
लाइटइयर 0 इलेक्ट्रिक कार में 54 वर्ग फुट का पेटेंट वाला डबल-कर्व्ड सोलर पैनल लगा है, ये पैनल कार की बैटरी को चार्ज करते हैं। सोलर पैनल लगे होने से कार की बैटरी कार को चलाने के समय भी चार्ज होती रहती है। लाइटइयर कंपनी का दावा है कि 'लाइटइयर 0' इलेक्ट्रिक कार मे लगे सौर ऊर्जा पैनल के चार्जर से 70 किमी तक चल सकती है और इस बैटरी के मदद से इसे प्रति वर्ष 11,000 किमी तक चलाया जा सकता है।
625 किलोमीटर है रेंज
सोलर पैनल से चार्जिंग के अतिरिक्त 'लाइटइयर 0' कार फुल चार्ज बैटरी के साथ 625 किमी की दुरी तय करती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह कार हाईवे पर 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। और इसे इस तेज स्पीड पर भी लगभग 560 किमी तक चलाया जा सकता है। कंपनी के इन दावों के बाद इस कार को दुनिया की सबसे यूनिक और फ्यूचर ओरिएंटेड के तौर पर देखा गया है।
धूप में पार्क करने से हो जाती है चार्ज
अगर आप कार को धूप में पार्क करते है तो यह कार में लगे सोलर पैनलों की मदद से चार्ज होती रहेगी। पुरे दिन अगर धूप में कार खड़ी रही हो तो केवल सोलर चार्जिंग से इसे 35-50 किलोमीटर चलाया जा सकता है। लाइट ईयर कंपनी ने घोषणा किया कि कंपनी इस साल के आखिर में इस कार का प्रोडक्शन शुरू करेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
