नई दिल्ली, जुलाई 16। आजकल बारिश के साथ आंधी तुफान का मौसम शुरू हो गया है, इस मौसम में बिजली जाने की समस्या का सामना अक्सर करना पड़ता है। बारिश के मौसम में लाइट कटने की समस्या से कई बार पढ़ाई, खाना बनाने या अन्य सामान्य काम करने में परेशानी आती रहती है। अगर इनवर्टर लगवाना फिलहाल आपके बजट से ऊपर है तो, लाइट कटने की समस्या का एक सस्ता और किफायती उपाय है। आज हम आपको एक ऐसे बल्ब और उसके फिचर्स के बारे में बताएंगे जो लाइट कटने के बाद भी बंद नहीं होता है।
12 वाट के इनवर्टर बल्ब
आज हम आपको 12 वाट के कुछ बेहतरीन इनवर्टर बल्ब के बारे में बताएंगे, इन बल्बों की खासियत है इनमें ऑटोमेटिक चार्जिंग और ओवरचार्जिंग प्रोटेक्शन के फीचर्स रहते हैं। इनवर्टर बल्ब कमरें या हॉल में भरपूर रोशनी देने वाला 12 वॉट के बल्ब हैं। ये बल्ब लाइट और मजबूत पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनते हैं। इनवर्टर एलइडी लाइट में 1200 लुम्स तक शानदार ब्राइटनेस मिलती है। आपको इस बल्ब को चार्ज करने और जलाने के लिए 100 से 240 वोल्ट के लाइट की जरुरत होती है। बल्ब में बिल्ट इन रिचार्जेबल बैटरी होती है, जो लाइट कट होने पर आपके घर में अंधेरा नहीं होने देती। इनवर्टर बल्ब की क्षमता 4-8 घंटो की होती है।
बिजली की खपत भी है कम
12 वाट के किसी भी इनवर्टर बल्ब को लगाने में बिजली कि कोई खास खपत नहीं है। बैटरी होने के बावजूद बल्ब का वजन महज 100 ग्राम का हा होता है, इन बल्बों में कूल डे लाइट का फीचर 1200 ल्यूमेन की ब्राइटनेस क्षमता के साथ मिल रही है। बल्ब मजबूत प्लास्टिक बॉडी के बने होते है, चार्जिंग और जलने के समय हीट होने से भी इनमें कोई समस्या नहीं आती है। ये बल्ब ई- कॉमर्स वेबसाइट पर 350 रुपए से 550 रुपए के दाम में उपलब्ध हैं।
कहीं भी कर सकते हैं इस्तेमाल
जरूरी नहीं है कि आप इस बल्ब को केवल घर में ही इस्तेमाल कर सकते है, आप इसे अपने ऑफिस, दुकान या फिर गोदाम में लगा सकते हैं। यह बल्ब बिजली रहते ऑन होने के साथ ही चार्ज भी होता रहता है। बिजली जाने के बाद बल्ब को अपने से ऑन नहीं करना पड़ता, यह बिजली जाने से पहले अगर ऑन है तो ऑन ही रहेगा। आप अपने जरूरत के हिसाब से 12 वॉट या 9 वाट का बल्ब चुन सकते हैं। 12 वॉट के बल्ब से रोशनी ज्यादा मिलती है और इसकी चार्जिंग क्षमता भी ज्यादा है। 12 वाट के इस एलइडी इनवर्टर बल्ब में 2200 एमएएच की पावरफुल बैटरी मिलती है। बल्ब पर 6 महीने की वारंटी भी दी जाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications