
Lottery Winner Canada : किस्मत का भी खेल बड़ा अजीब होता है। किस्मत अकसर लोगों को मिनटों में अमीर बना देती है और इसी तरह लोगों को अमीर से फकीर भी बना देती है। यहां हम एक ऐसी लड़की की कहानी आपको बताने जा रहे हैं, जो मिनटों में अमीर बन गयी। उसने एक लॉटरी से टिकट से करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रु जीते। आगे जानिए पूरी डिटेल।
पहली बार खरीदा टिकट
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार एक लड़की ने लॉटरी में लगभग 30 मिलियन पाउंड (करीब 2.97 अरब रु) जीतने के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाया है। असल में उसने पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा और पहली ही बार के टिकट में इतना भारी इनाम जीत लिया।
कहां का है ये मामला
कनाडा की 18 साल की जूलियट लैमौर ने बीते शुक्रवार को 48 मिलियन सीए डॉलर (कनैडियन डॉलर, जो कि भारतीय मुद्रा में 2.97 अरब रु बनते हैं) की भारी भरकम राशि जीती। इसका मतलब है कि जूलियट वर्तमान में सबसे बड़ा जैकपॉट जीतने वाली सबसे कम उम्र की लॉटरी विजेता बन गयी है। इस आयु के किसी भी पर्सन का इतना बड़ा इनाम जीतना बहुत हैरानी की बात माना जा रहा है और वो भी तब जब उसने पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा था।
क्यों खरीदा टिकट
जूलियट के अनुसार उनका टिकट खरीदना एक संयोग रहा। असल में उनके दादाजी ने सुझाव दिया कि वह अपने 18वें जन्मदिन को याद रखने के तौर पर एक लॉटरी टिकट खरीदें। वे हाल ही में 18 साल की हुईं और उनके दादाजी ने सुझाव दिया कि वे फन के लिए लॉटरी टिकट खरीदें। उन्होंने ऐसा किया भी, मगर उनकी किस्मत ही बदल गयी।
टिकट खरीद कर भूल गयीं
जब वे स्टोर पर गयीं, तो उन्हें पता नहीं था कि क्या खरीदें, क्योंकि उन्होंने पहले कभी टिकट नहीं खरीदा था, इसलिए उन्होंने अपने पिताजी को फोन किया जिन्होंने उन्हें लोट्टो 6-49 क्विक पिक खरीदने के लिए कहा। इतना ही नहीं टिकट खरीदने के बाद जूलियट वास्तव में भूल गई थीं कि उन्होंने टिकट खरीदा भी है। जूलियट ने बाद में जब अपना ऐप चेक किया और तो उन्हें अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं हो रहा था कि वे इतनी भारी रकम जीत गयी हैं।
आगे जीवन में क्या है प्लान
चेक करने के लिए ऐप खोलने पर "बिग विनर" डिस्प्ले करने वाले मैसेज के साथ, एक विनर जिंगल बजने लगा। लॉटरी कंपनी के मुताबिक हाल के वर्षों में पूरे कनाडा में कई 18 वर्षीय लॉटरी विजेता रहे हैं, लेकिन उन्होंने जूलियट जितनी राशि नहीं जीती। जूलियट अपनी जीत में से पैसे कों अपनी शिक्षा में लगाने की योजना बना रही हैं। उनका सपना है कि वह एक दिन डॉक्टर बने और अपनी कम्युनिटी की सेवा कर सकें। इसी तरह अमेरिका में कुछ समय पहले पेन्सकॉला, फ्लोरिडा का एक व्यक्ति 2023 में फ्लोरिडा लॉटरी में किस्मत आजमाने वाला चौथा सबसे नया करोड़पति बना। ब्रायन एलन ने पेन्सकॉला में 1405 ईस्ट नाइन माइल रोड पर कंबरलैंड फार्म में टिकट खरीदा और इसके बाद बिलियन डॉलर गोल्ड रश सुप्रीम स्क्रैच-ऑफ गेम से टॉप 15 मिलियन डॉलर का इनाम जीता।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications