नई दिल्ली, अगस्त 25। बढ़ती महंगाई में अगर किसी कर्मचारी को यह पता चले की उसकी सैलरी में हर महीने 19000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है तो आप जरा सोचिए की वह कर्मचारी कैसा अनुभव करेगा। हर कामकाजी आदमी को यह बात सोच के ही चेहरे पर मुस्कान आ आएगी। सामान्य तौर पर ऐसी खबरे आती नहीं हैं, यह एक सपने जैसा है लेकिन ब्रिटेन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को शानदार सरप्राइस बोनस देकर हैरान कर दिया है। ब्रिटेन के 4Com कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए हर माह 19000 रुपए बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है।
कंपनी का बॉस है कर्मचारियों पर मेहरबान
द सन की खबर के अनुसार ब्रिटेन की 4Com कंपनी के बॉस गैरी स्कट ने बढ़ती महंगाई से परेशान अपने कर्मचारियों को सप्राइज बोनस देकर खुश कर दिया है। अब पूरे इंटरनेट पर कंपनी के बॉस की दरियादिली की चर्चा हो रही है। गैरी ने कंपनी के सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक 18909 रुपए का सरप्राइज बोनस देने का फैसला किया है। यह बोनस रकम है जो सैलरी के बाद मिलेगी। गैरी ने कहा कि यह उनके कर्मचारियों के लिए एक एनर्जी बुस्टर है। कंपनी कर्मचारियों के बिलों के भुगतान में मदद करने के लिए ये कदम उठा रही है।
431 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
दरअसल ब्रिटेन में गर्मी लागातार बढ़ रही है जिसके कारण एनर्जी बिलों में इजाफा हो रहा है। महंगाई भी है जिसके कारण लोगों के घरों का बजट बिगड़ रहा है। सभी लोगों की सेविंग इस सिचुएसन में प्रभावित हो रही है। इसीलिए 4कॉम कंपनी ने अपने कर्मचारियों की मदद करने की योजना तैयार की है। कंपनी कर्चारियों को प्रति माह बोनस देने का ऐलान किया है। 4कॉम कंपनी साल 1999 में ये कंपनी गठित हुई। कंपनी का काम टेलीकॉम सेक्टर में उपकरणों को उपलब्ध करवाने का है। कंपनी में 431 कर्मचारियों की बड़ी टीम काम करती है। 431 लोगों के बॉस गैरी कह कहना है कि उनके लिए ये टीम बहुमूल्य हैं, जिसे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।
2017 में थी सबसे बढ़िया कंपनी
4कॉम कंपनी की फ्रेंडली नीतियों और कर्मचारियों के प्रति उनके कुशल व्यवहार के कारण द संडे टाइम्स ने 4Com को 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की लिस्ट में पहला स्थान दिया था। कंपनी लगातार फायदे का सौदा करती रही है। परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। गैरी ने बताया कि उनके लिए पहली प्राथमिकता उनकी ये टीम और उसमें काम करने वाले कर्मचारी है। जिस टीम को हमने सालों की मेहनत से तैयार किया उसे सहेज कर रखना महत्वपूर्ण है।


Click it and Unblock the Notifications