Car & Bike as Diwali Gift : फेस्टिव सीजन चल रहा है और कुछ ही दिन बाद देश का सबसे बड़ा फेस्टिवल आने वाला है। यह साल का वो खास समय है जब कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलता है। लोग इस समय का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मगर जब से कोरोना आया है, कर्मचारियों का इंतजार और उत्साह घटा है। इसकी वजह शायद आप भी जानते होंगे। कोरोना आने के बाद कंपनियों ने अपनी कॉस्ट घटाने के कई कदम उठाए। इसमें कर्मचारियों का बोनस भी शामिल रहा। मगर कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जो अपने कर्मचारियों पर पहले से अधिक महरबान हुईं। इनमें तमिलनाडु के चेन्नई की ज्वेलरी कंपनी शामिल है।
बांटे करोड़ों रु के गिफ्ट
हम बात करने जा रहे हैं चालानी ज्वेलरी की। इस कंपनी के मालिक जयंती लाल ने अपने कर्मचारियों को करोड़ों रु के गिफ्ट बांटे हैं। इनमें कार और बाइक भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयंती लाल ने कहा कि उनके कर्मचारियों ने उनके साथ हर उतार-चढ़ाव वाले समय में काम किया। यह गिफ्ट उनके काम को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए है। उनकी कंपनी ने 10 लोगों को कार और 20 को बाइक दी है।
स्टाफ को बताया अपना परिवार
जयंती लाल कहते हैं कि उनके स्टाफ ने उन्हें मुनाफा कमाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ स्टाफ नहीं हैं, बल्कि मेरा परिवार हैं। इसीलिए उन्हें इस तरह का सरप्राइज दिया गया। जयंती लाल उनके परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करना चाहते थे। जयंती लाल अपने स्टाफ को ये कीमती तोहफे देकर काफी खुश हैं। वे कहते हैं कि हर मालिक को अपने स्टाफ और सहकर्मियों को उन्हें गिफ्ट देकर उनका सम्मान करना चाहिए।
मारुति स्विफ्ट हैचबैक
जो वाहन अपने जयंती लाल की कंपनी ने अपने स्टाफ को गिफ्ट में दिए हैं, उनमें मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक, होंडा एक्टिवा 110 स्कूटर और होंडा शाइन कम्यूटर मोटरसाइकिल शामिल हैं। चालानी ज्वेलरी के मालिक जयंती लाल चयन्ती के मुताबिक ये गिफ्ट कर्मचारियों के काम के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उनके जीवन में कुछ खास वैल्यू जोड़ेंगे।
इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो अपलोड
जयंती लाल आगे कहते हैं कि उनके कर्मचारी उनके परिवार की तरह हैं जिन्होंने उन्हें उतार-चढ़ाव के दौरान सपोर्ट किया। अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड करते हुए, ज्वैलरी स्टोर ने लिखा कि चालानी उन सभी के लिए एक भावना है, जो इससे जुड़े रहे हैं और हम उन खूबसूरत लोगों के लिए एहसानमंद हैं। आगे कहा गया कि हमारे संगठन के अंदर एक स्पेशल डीएनए चल रहा है और वह है अप्राप्य प्यार, चाहे वह ग्राहकों या हमारे कर्मचारियों के प्रति हो, हम सुनिश्चित करते हैं कि वे बिना शर्त के मिले।
2018 में एक कारोबारी ने दी थीं कारें
इससे पहले 2018 में सूरत के एक हीरा कारोबारी ने 600 कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में नई कारें दीं थीं। इनमें से 400 रेनॉल्ट क्विड्स थीं। सावजी ढोलकिया, जिन्हें सूरत और सौराष्ट्र में प्यार से 'सवजिकाका' कहा जाता है, अपने कर्मचारियों को महंगे उपहार देने के लिए जाने जाते हैं। चार साल पहले, उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने कर्मचारियों को खास तोहफे दिए थे। इनमें कार भी शामिल थी। साथ ही फ्लैट और एफडी भी शामिल थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications