नई दिल्ली, अगस्त 08। दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाईक हंटर 350 लांच कर दिया है। रॉयल एनफिल्ड के बाईक को लेकर लोगों में क्रेज हमेशा बना रहता है। नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत भारत के बाजार में 1.49 लाख रुपये से शुरू है, हंटर 350 (2022) की कीमत 1.49 लाख रुपये से 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। कंपनी ने हंटर 350 की बुकिंग भी शुरू कर दी है। टेस्ट राइड और डिलीवरी की सुविधा 10 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
भारतीय कंपनियों के लिए चुनौती
रॉयल एनफिल्ड की हंटर 350 इंडियन टू-व्हीलर निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज और जावा जैसी कंपनियों के मिड रेंज वाहनो को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। कंपनी ने नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के दो वैरिएंट लॉन्च किए है। हंटर के दोनों वैरिएंटो के नाम हंटर 350 रेट्रो और हंटर 350 मेट्रो है। रेट्रो वेरिएंट नई मॉडल बाइक का बेस मॉडल होगा। इसमें सामान्य फिचर्स ही होंगे। मेट्रो वैरियंट में कुछ खास फिचर्स मिलेगा।
क्या होगी किमत
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की प्राइस और वेरिएंट्स के बारे में आपको बताए तो हंटर 350 रेट्रो वैरियंट की कीमत 1,49,900 रुपये होगी। तो वहीं हंटर 350 डैपर सिरीज की कीमत 1,63,900 रुपये होगी। मेट्रो के टॉप वेरिएंट हंटर 350 मेट्रो रेबेल वैरिएंट की कीमत 1,68,900 रुपये है।
कलर ऑप्शन
रॉयल एनफिल्ड ने हंटर 350 को आठ कलर में पेश किया है। मेट्रो रिबेल ब्लैक, रिबेल रेड, रिबेल ब्लू, डैपर ऐश, डैपर व्हाइट और डैपर ग्रे कलर में उपलब्ध होगी। रेट्रो की बात करें तो यह फैक्ट्री सिल्वर, फैक्ट्री ब्लैक शेड्स कलर में उपलब्ध होगी।
इंजन और माइलेज
नई 2022 रॉयल एनफील्ड हंटर मॉडल में 349cc, सिंगल-सिलेंडर होगा। इसमें एयर-ऑयल कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर है जो 6,100 आरपीएम पर 20.2 बीएचपी और 4,000 आरपीएम पर 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है। इंजन की अगर बात करे तो यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। कंपनी ने 36.2 केएम/लीटर का दावा किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
