नई दिल्ली, अगस्त 8। क्या आपको आइसक्रीम पसंद है? अगर हां तो आपसे एक सवाल है। सवाल यह है कि क्या आपने कभी सोचा है कि किसी आइसक्रीम में सोना मिला हुआ हो तो उसका स्वाद कैसा हो सकता है? या फिर इसकी कीमत कितनी होगी? शायद आपने ऐसा कभी पहले न सोचा हो। मगर अब सोच लीजिए, क्योंकि हम आज आपको दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीमों में से एक की डिटेल देने जा रहे हैं, जिसमें सोना मिला हुआ होता है। इस आइसक्रीम पर सोने का छिड़काव किया जाता है। मगर यह आइसक्रीम भारत नहीं बल्कि दुबई में मिलती है।
कितनी है कीमत
दुबई एक अतुलनीय शहर है और वहां की हर चीज की तरह भोजन ने भी दुनिया को अचंभित किया है। हाल ही में दुबई के एक कैफे ने अपने पास सोना मिली हुई दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम बनाने का दावा किया। हालांकि यह दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम नहीं है। वैसे दुबई में मिलने वाली आइसक्रीम के एक स्कूप की कीमत 60,000 रुपये है। भारत में सोना इस समय 47-48 हजार रु है। यानी आप इस आइसक्रीम की कीमत पर करीब 12 ग्राम सोना खरीद सकते हैं।
क्या है इस आइसक्रीम का नाम
जिस आइसक्रीम की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ब्लैक डायमंड। लंबे समय से खाने योग्य चीजों में सोने का उपयोग लग्जरी और रॉयल्टी टच जोड़ने के लिए किया जाता रहा है। दिलचस्प बात यह है कि दुबई में स्कूपी कैफे ने एक 'ब्लैक डायमंड' आइसक्रीम तैयार की है, जिसके लिए दावा किया गया है कि यह दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीमों से एक है है। इसमें भी सोना मिला हुआ है और इसकी कीमत 60,000 रु है।
23 कैरेट सोना मिला होता है
इस आइसक्रीम को मेडागास्कर वेनिला और इटालियन ब्लैक ट्रफल्स जैसी दुर्लभ सामग्री से तैयार की जाती है। आइसक्रीम में लग्जरी टच के लिए ईरानी केसर के साथ-साथ खाने योग्य 23-कैरेट सोने के फ्लैक्स मिलाए जाते हैं। एक और अहम बात कि इस स्वादिष्ट आइसक्रीम को वर्साचे के कटोरे में चांदी के चम्मच के साथ परोसा जाता है। है न कमाल।
6 साल पहले हुई थी लॉन्च
2015 में कैफे द्वारा 'ब्लैक डायमंड' आइसक्रीम लॉन्च की गई थी। वैसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, यह आइसक्रीम खाने वाली सबसे महंगी नहीं है। अब तक की दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम है फ्रोजन हॉट चॉकलेट, जो न्यूयॉर्क शहर में मिलती है। इस आइसक्रीम की कीमत लगभग 25,000 डॉलर (18 लाख रु) है।
सबसे महंगा अंगूर
दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है रूबी रोमन अंगूर। इस फल को 2019 में जापान में रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम किया गया था। जी हां, नीलाम। ये आम फलों की तरह नहीं बिकता। यह फल कम अम्लता वाले बेहद रसदार होने के लिए जाना जाता है और इसमें चीनी की मात्रा भी अधिक होती है। इन अंगूरों का रंग लाल होता है। इनका आकार पिंग पोंग बॉल के आकार के करीब होता है। ये काफी दुर्लभ होते हैं। इस किस्म के प्रत्येक अंगूर का वजन 20 ग्राम से अधिक होता है। एक रूबी रोमन अंगूर की कीमत ही 35000 रु तक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications