
Senior Citizen Lottery Winner : एक कहावत है कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। कुछ लोगों के लिए यह कहावत सच हो जाती है। इन्हीं में पंजाब के डेराबस्सी के एक व्यक्ति का नाम शामिल हो गया है। ये हैं 88 वर्षीय महंत द्वारका दास। कैसे उनकी किस्मत पलटी, उसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जिसकी जानकारी हम आपको आगे विस्तार से देंगे।
लॉटरी में जीते करोड़ों रु
दास की किस्मत लॉटरी ने बदल दी है। उन्होंने लॉटरी लाख 2 लाख रु नहीं बल्कि पूरे 5 करोड़ रु जीते हैं। द्वारका दास एक महंत हैं। पर उन्हें लॉटरी खरीदने का शौक रहा है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार दास खुद बताते हैं कि वे करीब 35-40 सालों से लॉटरी खरीदते आ रहे हैं। पर वे कभी भी कोई बड़ी रकम नहीं जीत पाए। आखिरकार अब वे एक तगड़ा इनाम जीते हैं। उनकी पूरी 5 करोड़ रु की लॉटरी लगी है।
बहुत खुश हैं दास
5 करोड़ रुपए की लॉटरी जीत कर महंत द्वारका दास काफी खुश हैं। उन्होंने खुद अपने काफी खुश होने की बात बताई है। जहां तक इन पैसों का सवाल है तो वे इस पैसे को अपने दोनों बेटों में बांटेंगे। साथ ही वे अपने डेरे को भी इसमें से एक हिस्सा देंगे।
किस लॉटरी में जीता इनाम
द्वारका दास के बेटे नरेन्द्र कुमार शर्मा के मुताबिक उनके पिता ने उनके भतीजे को लॉटरी टिकट खरीदने को कहा और इसके लिए पैसे दिए थे। अब वे लॉटरी जीत गये, जिस पर नरेन्द्र कुमार शर्मा ने भी खुशी जताई। वे पंजाब राज्य लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2023 में ये इनाम जीते हैं, जिसके रिजल्ट का ऐलान 16 जनवरी को किया गया।
कटेगी टैक्स राशि
द्वारका दास ने पहला इनाम जीता है, जिसके तहत उन्हें 5 करोड़ रु का इनाम मिलेगा। पर उन्हें ये सारा पैसा नहीं मिलेगा। इसमें से 30 फीसदी टैक्स काटा जाएगा। उसके बाद उन्हें बाकी पैसा दिया जाएगा। पिछले 35-40 साल से लॉटरी खरीदने के बाद अब दास पर किस्मत मेहरबान हो गयी। जब दास को 5 करोड़ रु की लॉटरी जीतने का पता चला तो वे पहले यकीन ही नहीं कर पाये।

इस व्यक्ति की भी बदली किस्मत
एक व्यक्ति लॉटरी में ही अमेरिका में बड़े अजीब-ओ-गरीब तरीके से 8 करोड़ रु जीता। इसके लिए उसने मात्र 160 रुपये खर्च किए। इतनी कम रकम से वो व्यक्ति करोड़पति बना। ये घटना घटी अमेरिका के कैरोलिना के रहने वाले टेरी पीस के साथ। इस राशि के जीतने में पीस की पत्नी का अहम रोल है, जिसका जिक्र हम आगे करेंगे। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार पीस की आयु 65 साल है। वह लॉटरी में जीती हुई राशि से अब रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। वे अपनी बाकी की जिंदगी ऐशो-आराम से गुजारना चाहते हैं। पीस ने पॉवरबाल लॉटरी का एक टिकट खरीदा था, जिसकी कीमत 160 रुपये है। उसी में वे इतना भारी रकम जीते। पर जब पीस ने लॉटरी टिकट खरीदा तो घर आने पर वह इसे कहीं रखकर भूल गए। टिकट खो गया था। पीस ने बहुत खोजा पर लॉटरी का टिकट नहीं मिला। आखिर में उन्होंने पत्नी से टिकट खोजने को कहा। टिकट मिला पत्नी के पर्स में जिससे ये दंपति इतना मोटा इनाम जीता।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications