नई दिल्ली, सितंबर 18। पिछले कारोबारी हफ्ते के अंतिम तीन दिनों में शेयर बाजार में गिरावट आई, जिससे पहले 2 दिनों की सारी तेजी खत्म हो गयी। इससे बेंचमार्क सूचकांक 16 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.5 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व से दरों में बढ़ोतरी की संभावना, अमेरिकी डॉलर सूचकांक और बॉन्ड यील्ड में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली ने बाजार को नीचे गिरा दिया। ऑटो, एफएमसीजी, तेल और गैस, फार्मा, और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 950 अंक से अधिक गिरकर 58,841 पर और निफ्टी 50 300 अंक से थोड़ा अधिक गिरकर 17,531 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.7 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.2 प्रतिशत गिर गया। जानकार मान रहे हैं कि घरेलू संकेतों के अभाव में फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग और वैश्विक संकेतों पर ध्यान देने के साथ आने वाले सप्ताह में अस्थिरता और कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद है। पर बीते हफ्ते 5 शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 दिन में ही 74 फीसदी तक रिटर्न दिया।
वैलेंसिया न्यूट्रिशन : 74.05 फीसदी
वैलेंसिया न्यूट्रिशन एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 10.79 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 74.05 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 11.10 रु से 19.32 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की मजबूती के साथ 19.32 रु पर बंद हुआ। 74.05 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.74 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
प्राइम फ्रेश : 61.11 फीसदी
प्राइम फ्रेश ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 115.45 रु से 186 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 61.11 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 220.01 करोड़ रु है। 5 दिन में 61.11 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.11 फीसदी की उछाल के साथ 186 रु पर बंद हुआ।
ओलाटेक सॉल्यूशंस : 60.48 फीसदी
ओलाटेक सॉल्यूशंस भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 60.48 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 57.95 रु से 93 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 60.48 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 21.76 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5.86 फीसदी की तेजी के साथ 60.48 रु पर बंद हुआ।
टाटा इंवेस्टमेंट : 51.16 फीसदी
टाटा इंवेस्टमेंट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 1828.50 रु से 2763.90 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 51.16 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 13,984.03 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 2.72 फीसदी की उछाल के साथ 2763.90 रु पर बंद हुआ।
फाइन लाइन : 48.99 फीसदी
फाइन लाइन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 46.95 रु से 69.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 48.99 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 33.63 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 12.93 फीसदी की तेजी के साथ 69.95 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications