Best Shares of Week : अस्थिर और रेंडबाउंड ट्रेड के बीच 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में बाजार में लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट आई। पश्चिमी दुनिया में मंदी की आशंका, मिक्स (मिले-जुले) कॉर्पोरेट आय और कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने बाजार को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स 271 अंक गिर कर 57,920 पर, और निफ्टी 50 129 अंक गिर कर 17,186 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.8 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.7 प्रतिशत नीचे फिसला। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 दिन में 91.5 फीसदी तक रिटर्न दिया।
जेनिथ एक्सपोर्ट्स : 91.54 फीसदी
जेनिथ एक्सपोर्ट्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 81.27 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.54 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 76.80 रु से 147.10 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 150.60 रु पर बंद हुआ। 91.54 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
पैन इलेक्ट्रॉनिक्स : 59.15 फीसदी
पैन इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 28.40 रु से 45.20 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 59.15 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 18.32 करोड़ रु है। 5 दिन में 59.15 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5.85 फीसदी की उछाल के साथ 45.20 रु पर बंद हुआ।
यूएच जावेरी : 48.85 फीसदी
यूएच जावेरी भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 48.85 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 36.95 रु से 55 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 48.85 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 33.70 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7.84 फीसदी की मजबूती के साथ 55 रु पर बंद हुआ।
स्टैनपैक्स इंडिया : 46.54 फीसदी
स्टैनपैक्स इंडिया ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 10.55 रु से 15.46 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.54 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.42 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 15.46 रु पर बंद हुआ।
एडवांस सिंटेक्स : 46.53 फीसदी
एडवांस सिंटेक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 10.94 रु से 16.03 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.53 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 17.79 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 16.03 रु पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स बीते 1 महीने में 2.06 फीसदी गिरा है। वहीं 6 महीनों में यह 1.32 फीसदी उछला है। 2022 में अब तक यह 2.13 फीसदी गिरा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications