नई दिल्ली, जुलाई 30। अफ्रीका के देशों में हीरे पाए जाते हैं। इन्हीं में से एक देश है अंगोला। अब इस देश में एक बहुत बड़ा हीरा मिला है। एक ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी के अनुसार, अंगोला में खनन करने वालों ने एक दुर्लभ 170 कैरेट शुद्ध गुलाबी हीरे को ढूंढा है। इस हीरे को 300 वर्षों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। लुकापा डायमंड कंपनी और उसके सहयोगियों द्वारा अंगोला की लूलो खदान में इस दुर्लभ 'डब द लूलो रोज़' नाम वाले हीरे की खोज की गई है।
सबसे बड़े गुलाबी हीरों में से एक
लुकापा डायमंड कंपनी ने निवेशकों को दिए एक बयान में कहा कि यह इतिहास में अब तक मिले सबसे बड़े गुलाबी हीरों में से एक है। Type IIa हीरे की खोज का अब अंगोलन सरकार द्वारा स्वागत किया गया है, जो खदान में एक भागीदार भी है। Type IIa हीरे प्राकृतिक पत्थरों के सबसे दुर्लभ और शुद्धतम रूपों में से एक हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोली लगेगी
अंगोला के खनिज संसाधन मंत्री डायमांटिनो अजेवेदो ने इस मौके पर कहा कि लूलो से मिलने वाला यह रिकॉर्ड और शानदार गुलाबी हीरा अंगोला को विश्व मंच पर एक महत्वपूर्ण देश के रूप में प्रदर्शित करता है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार हीरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोली लगा कर बेचा जाएगा। लेकिन इससे पहले, इसके ट्रू वैल्यू को प्रकट करने के लिए इसे काटा और पॉलिश किया जाना है, इस प्रक्रिया में कि एक पत्थर अपने वजन का 50 प्रतिशत खो सकता है।
पहले भी मिले बड़े हीरे
अतीत में, इसी तरह के गुलाबी हीरे अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर बिके हैं। उदाहरण के लिए, 59.6 कैरेट पिंक स्टार को 2017 में हांगकांग की नीलामी में 71.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेचा गया था। यह आज तक बेचा जाने वाला सबसे महंगा हीरा बना हुआ है।
अंगोला हीरा खनन में एक महत्वपूर्ण देश
खोज के बाद, अंगोला के खनिज संसाधन मंत्री ने कहा कि अंगोला हीरा खनन में एक महत्वपूर्ण वैश्विक देश है। मंत्री ने कहा यह हमारे बढ़ते हीरा खनन उद्योग में प्रतिबद्धता और निवेश के लिए क्षमता और पुरस्कारों को प्रदर्शित करता है।
मिला था सोने का पहाड़
पिछले साल कॉन्गो के साउथ कीवू प्रोविंस के लुहिही गांव में एक सोने का पहाड़ मिला था। इस पहाड़ की मिट्टी में सोने की भारी मात्रा थी। खबर फैलते ही पूरे प्रोविंस के लोग वहां भारी संख्या में पहुंच गए और फावड़े तथा कुदाल की मदद से सोना जमा करने लगे थे। कॉन्गो में मिले सोने के पहाड़ को खजाने की खोज की कहानी की तरह देखा जा रहा था। लोग वहां इतनी बड़ी संख्या में पहुंच गए कि देश के अधिकारियों को लुहिही गांव में खनन पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। सोने से भंडार की खोज की खबर बहुत तेजी से फैली। फ्रीलांस पत्रकार अहमद अलगोहबरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में दिखाया गया है कि सोने से भरपूर क्षेत्र में दर्जनों ग्रामीण पहुंचे हुए हैं। इतना ही नहीं लोग फावड़े और कुदालों से सोने से भरपूर मिट्टी ले जा रहे हैं। कुछ लोग ये काम हाथों से ही कर रहे थे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
