Unopened Original iPhone : अकसर कुछ यूनीक चीजों की नीलामी होती है और उन्हें बहुत अधिक कीमत पर खरीदा जाता है। इसी कड़ी में एक 15 साल पुराना आईफोन बिका है, जिसे 32 लाख रु में खरीदा गया है। जी हां इस फोन को इसकी ऑरिजनल कीमत के मुकाबले कई गुना पर खरीदा गया है। आगे जानिए इस फोन की पूरी डिटेल।
2007 का मॉडल
2007 के आईफोन के ओजी वर्जन को इसकी मूल कीमत के 60 गुना से अधिक की राशि पर नीलाम किया गया है। इसके ऑरिजिनल प्राइज के मुकाबले इतनी अधिक कीमत इसे एक बेशकीमती कलेक्टिबल बनाता है। एक बिना खुला फोन है, जो एक शानदार कंडीशन में है। इसमें दो मेगापिक्सेल का कैमरा, 4/8 जीबी का स्टोरेज, एक इनोवेटिव टच स्क्रीन और एक वेब ब्राउज़र है। जब इसे पहली बार रिलीज किया गया था, तो इसकी कीमत 499 डॉलर से 599 डॉलर थी। भारतीय मुद्रा में यह रकम आज के हिसाब से 41063 रु से 49293 रु तक है।
कितने में हुआ नीलाम
रविवार को यूएस-आधारित एलसीजी नीलामी द्वारा इस फोन के मॉडल के पहले-रिलीज़ एग्जामल को 39,339.60 डॉलर में नीलाम किया गया, जो कि भारतीय मुद्रा में यह रकम 32 लाख रु से अधिक होती है। ऑक्शन हाउस ने कहा कि फोन बिना किसी गड़बड़ वाला है। ये बिल्कुल नया और कभी एक्टिव नहीं हुआ है। कहा गया है कि इससे बेहतर प्रोडक्ट खोजने के लिए कलेक्टरों और निवेशकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कब आया आईफोन
आईफोन को पहली बार 2007 में ऐप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स द्वारा किसी अन्य मॉडल से आगे "क्रांतिकारी और जादुई उत्पाद" के रूप में पेश किया गया था। जॉब्स ने कहा था कि फोन यूजर्स को माउस के बाद से सबसे क्रांतिकारी इंटरफेस प्रदान करेंगे। ये फोन अन्य मॉडलों के लिए बेंचमार्क बनकर ट्रांसफॉर्मेटिव फॉर्स साबित हुए।
मिला था बड़ा खिताब
ऑरिजिनल आईफोन को इंफ्लुएंशल प्रोडक्ट के रूप में मान्यता दी गई थी। टाइम मैगज़ीन ने इसे 2007 में इंवेंशन ऑफ द ईयर का दर्जा दिया था। तब से ऐप्पल ने आईफोन के 13 फास्ट टू स्मार्ट और सॉफिस्टिकेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। नवीनतम रेंज, आईफोन 14, सितंबर 2022 को पेश किया गया।
आईफोन पर छूट
अगर आप अपने या किसी दोस्त और परिवार के सदस्य के लिए नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल के लिए तैयार हो जाना चाहिए। सेल कल यानी 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है और 23 अक्टूबर को समाप्त होगी। चार दिनों की सेल के दौरान, कोई भी एसबीआई कार्ड पर 10% की छूट का लाभ उठा सकता है। इसके अलावा, पेटीएम यूजर्स प्रोडक्ट्स की खरीद पर 10% इंस्टैंट कैशबैक प्राप्त कर सकता है। सेल के डेडिकेटेड पेज पर डिटेल शेयर करते हुए फ्लिपकार्ट ने लिखा है कि फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल 2022 में आपके लिए कुछ न कुछ है। आप आईफोन, रियलमी, ओप्पो, रेडमी जैसे ब्रांडेड स्मार्टफोन पर भारी छूट ले सकते हैं। रिटेल शॉपिंग वेबसाइट इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 फीसदी तक और टीवी और उपकरणों पर 75 फीसदी तक की छूट प्रदान देगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
