4 Days Work in Week : अगर आपको हफ्ते में मात्र 4 दिन काम करना हो तो कैसे रहेगा? जाहिर सी बात है भारत जैसे देश में जहां लोगों को हफ्ते में 6 दिन सामान्य तौर पर काम करना होता है, उनके लिए यह बहुत अच्छा मौका होगा। पर फिर भी भारत में कई सेक्टरों में ढेरों कंपनियां अब सप्ताह में दो छुट्टियां दे रही हैं। पर एक देश ऐसा है जहां कर्मचारियों को अब हफ्ते में तीन छुट्टियां मिलेंगी। ये देश है ब्रिटेन। वहां की 100 कंपनियों ने ऐसा ऐलान किया है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
एक तरफ यूके की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। तो वहीं हफ्ते में 4 दिन काम करने की खबर यूके के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी साबित होगी। खास बात यह है कि ये ऐलान कई कंपनियों ने एक साथ किया है।
100 कंपनियों का खास ऐलान
कर्मचारियों से 4 दिन काम कराने का फैसला एक साथ 100 कंपनियों ने लिया है। ये इन कंपनियों के कर्मचारियों के पक्ष में फैसला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन 100 कंपनियों में इस समय करीब 2,600 कर्मचारी काम रहे हैं। इन 100 कंपनियों को लगता है कि 4 डे वर्किंग से देश में बड़े बदलाव आ सकता है। इन कंपनियों की यही उम्मीद है। अब ब्रिटेन के बैंक भी फोर डेज वर्किंग शुरू करने वाले हैं।
दो बड़ी कंपनियां भी शामिल
इस 4 डेज वर्किंग सिस्टम के जो सपोर्टर्स हैं, वे इससे कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बेहतर होने की दलील दे रहे हैं। उनका मानना है कि इससे कर्मचारी और अच्छे तरीके से काम करने के लिए प्रेरित होंगे। कर्मचारी अपने काम को और बेहतर तरीके से करने के लिए भी प्रेरित होंगे। इसका सीधा फायदा कंपनियों को मिलेगा। जिन 100 कंपनियों ने ये ऐलान किया है, उनमें दो बड़ी कंपनियां भी हैं। ये हैं एटम बैंक और एविन।
एटम बैंक और एविन के कर्मचारी
एटम बैंक और एविन के कर्मचारियों की संख्या कुल 450 है। द गार्जियन की रिपोर्ट के एविन के चीफ एग्जेक्यूटिव एडम रॉस कहते हैं कि उनकी कंपनी इस नए सिस्टम को अपनाने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले वक्त में और भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे होगा यह कि कर्मचारियों पर प्रेशर कम होगा। वहीं कंपनी को लंबी अवधि में फायदा मिलेगा।
70 कंपनियां कर रहीं टेस्टिंग
ब्रिटेन की इन 100 कंपनियों के पहले ही 70 और भी ऐसी कंपनियां हैं, जो 4 डेज वर्किंग के नियम पर टेस्टिंग कर रही हैं। फिलहाल ये रूल ट्रायल आधार पर शुरू किया जा रहा है। इन कंपनियों में यह ट्रायल सितंबर 2022 से आया है। इन 70 कंपनियों में कुल 3,300 लोग काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ समय कुछ टॉप यूनिवर्सिटीज ने मिलकर एक स्टडी की थी, जिनमें ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज और बोस्टन शामिल हैं। इस स्टडी में कर्मचारियों से सवाल हुआ कि आपको यह ट्रायल कैसा लगा। इसमें 88 फीसदी लोगों ने इस सिस्टम को अच्छा बताया और कहा कि वे बेहद खुश हैं। उनके अनुसार यह सिस्टम बरकरार रहना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications