नई दिल्ली, अगस्त 21। क्या आपको लगता है कि 10 पैसे की मछली से कोई करोड़पति बन सकता है यदि नही तो आपको भरतपुर में रहने वाले इस किसान की कहानी को जरूर पढ़ना चाहिए। इनका नाम है निहाल सिंह और इनकी उम्र 55 वर्ष है। ये कामां तहसील के तरगोतरा उंधन गांव के रहने वाले हैं। निहाल सिंह 35 वर्ष की उम्र से ही फिश फॉर्मिंग कर रहे हैं। चलिए जानते है निहाल सिंह की सफलता की कहानी।
पहली बार 6 लाख रूपये का मुनाफा हुआ
निहाल सिंह उनके परिवार के बड़े बेटे है भाईयो का बटवारा होने के बाद उनके पास 5 बीघा जमीन आई है। इसमें पारंपरिक खेती करने से कुछ खास मुनाफा नही हो रहा था। फिर उन्होंने ये बात अपने दोस्तों को बताई तो उनके दोस्त ने उन्हें फिश फार्मिंग का आइडिया दिया। उनके दोस्तों ने भी उन्हें फिश फार्मिंग करने का तरीका समझाया। फिर निहाल सिंह ने फिश फार्मिंग शुरू की ओर धीरे से उन्हे मुनाफा भी होने लगा। उन्हे मुनाफा और ज्यादा होते गया फिर उन्होंने गांव में सरकारी तालाब ठेके पर लिया। उसमे फिश फार्मिंग की ओर पहली बार उनके 6 लाख रूपये की कमाई हुई।
उनकी मछली दिल्ली तक बिकती है
अब निहाल सिंह की मछली दिल्ली और फरीदाबाद तक बिकती है। व्यापारी खुद उनसे मछली लेने आते है वो व्यापारियों को उनकी पसंद और साइज के हिसाब से मछली को तालाब से निकल कर दे देते है। उनके पास मछली हर वजन के हिसाब से मिल जाती है। उस हिसाब से मछली की कीमत तय हो जाती है।
फिश फार्मिंग के पैसों से बेटी की शादी करवाई
निहाल सिंह की तीन बेटी और दो बेटे है। उन्होंने अपने फिश फार्मिंग के मुनाफे से अपनी तीनों बेटियों की शादी कराई है। उनका बड़ा बेटा जॉब करता है और छोटा बेटा अभी पढ़ रहा है साथ ही वे खेती करते करते 7 बीघा जमीन कर चुके है। अभी उनके पास 12 बीघा जमीन है। जिनकी कीमत अभी लगभग 1 करोड़ रूपये से भी अधिक की है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
