नई दिल्ली, जून 20। जॉब करते हुए पूरी लाइफ गुजारना मुश्किल है। क्योंकि जॉब में प्रेशर रहता है। दूसरे जो मजा अपने बिजनेस में है, वो जॉब में नहीं मिल सकता। इसलिए बहुत से लोग जॉब से निकल कर अपना बिजनेस करने की सोचते हैं। मगर हर कोई अपना बिजनेस करने में कामयाब नहीं हो पाता। कुछ लोग पैसे, तो कुछ एक अच्छे आइडिया की वजह से बिजनेस नहीं कर पाते। यहां हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया की जानकारी देंगे, जिसे आप बेहद कम पैसों में शुरू कर सकते हैं।
क्या है बिजनेस
जिस बिजनेस की जानकारी हम देने जा रहे हैं उसमें आपका निवेश बहुत कम है, जबकि इनकम जोरदार है। ये है ऐलोवेरा का बिजनेस। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ सालों में ऐलोवेरा का मांग में काफी इजाफा हुआ। आप ऐलोवेरा के बिजनेस को सिर्फ 50 हजार रु में भी शुरू कर सकते हैं। ऐलोवेरा एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल ढेर सारे प्रोडक्ट्स में होता है।
कैसे होगा ऐलोवेरा का बिजनेस
ऐलोवेरा का बिजनेस दो तरह से किया जा सकता है। इसमें पहला है खेती। आप ऐलोवेरा की खेती करके इसे डायरेक्ट बेच सकते हैं। इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। दूसरा तरीका है कि आप ऐलोवेरो का जूस या पाउडर निकालें। इसके लिए आपको मशीन की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि ऐलोवेरा की खेती और प्रोसेसिंग प्लांट में खर्च अलग अलग आएगा।
कितनी होगी कमाई
ऐलोवेरा की खेती के लिए आपको सिर्फ 50 हजार रुपये तक की जरूरत होगी। अगर यदि आपके पास खेत नहीं हुआ तो ये किराये पर लेना होगा, जिससे आपका खर्च बढ़ सकता है। जहां तक ऐलोवेरा को बेचने को सवाल है तो मंडियों या कंपनियों को बेच सकते हैं। आप ऐलोवेरा की प्रोसेसिंग यूनिट भी लगा सकते हैं। उससे आपको ज्यादा मुनाफा होगा।
कितना आएगा खर्च
मगर ध्यान रहे कि यदि आप ऐलोवेरा का जेल या जूस बेचना चाहते हैं तो इसकी प्रोसेसिंग यूनिट लगानी ही होगी। इसके लिए आपको कम से कम 3 लाख रु खर्च करने होंगे। हालांकि यह राशि 5 लाख रुपये तक जा सकती है।
बड़े लेवल पर ले जाएं बिजनेस
अगर आप ऐलोवेरा के प्रोडक्ट्स बना कर बिजनेस करना चाहते हैं तो उसके लिए बड़े लेवल पर बिजनेस करना होगा। इसमें आप ऐलोवेरा के हैंड वॉश सोप, कॉस्मेटिक, मेडिकल और फार्मा प्रोडक्ट बना सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जूस, लोशन, शैम्पू के साथ साथ क्रीम और जेल भी बनाई जा सकती हैं। इससे आपको मुनाफा तगड़ा होगा। मगर निवेश भी बड़ा करना होगा। बता दें कि इसी तरह ऑर्गेनिक खेती से भी कमाई की जा सकती है। दो भाइयों ने ऑर्गेनिक एकड़ ब्रांड नाम से ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट बेचना शुरू किया। वर्तमान में वे दिल्ली में लगभग 5,000 परिवारों तक अपना प्रोडक्ट पहुंचाते हैं। वे फसल के 12 घंटे के भीतर ताजा उपज प्रदान करते हैं। वे शहरी निवासियों को खेती के करीब लाने और ऑर्गेनिक भोजन के महत्व को समझने के लिए कृषि-पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं। ये दोनों भाई लोगों और किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाने में मदद करने के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित करते हैं। कारोबार से उन्हें सालाना 3.5 करोड़ रुपये की कमाई होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications