Allu Arjun Arrest: तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार लिया है। हालांकि, अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी उनकी फिल्म 'पुष्पा 2: द राइज' के प्रीमियर के मौके पर एक महिला की मौत होने के कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है।

अल्लू अर्जुन के फैंस के मन में सवाल बना हुआ कि किस वजह से उनकी गिरफ्तारी हुई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनसे थाने में पूछताछ की जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनको चाक चौबंध तरीके से थाने में ले जाया गया है। फिल्म की प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और लड़का गायल हो गया था।
इस समय उनकी फिल्म पुष्पा-2 बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है, और अंधाधुंध कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। ये फिल्म मौजूदा समय में वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसी बीच ये खबर आना फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में देखा गया जिसमें अल्लू अर्जुन को पुलिस अपने साथ ले जाती दिख रही है।
किस वजह से अल्लू अर्जुन को किया गया गिरफ्तार
चिक्कड़पल्ली पुलिस अल्लू अर्जुन से पूछताछ करने के लिए पुलिस थाने लेकर गई है। अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2' का प्रीमियर करने के लिए हैदराबाद में मौजूद एक थिएटर में पहुंचे थे तभी उन्हे देखकर लोगों में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 39 साल की एक महिला की मौत हो गई थी और उस बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इस घटना के बाद तुरंत बाद पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि, उस समय अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस को इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी।
क्या है पूरा मामला
अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में अपनी फिल्म पुष्पा 2' का प्रीमियर करने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्हे देखने के लिए उनके फैंस की एक भीड़ इक्कठा हो गई थी जिसमें अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिस वजह से वहां भगदड़ मच गई और 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी।
इस भगदड़ में उसका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद उस लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्लू अर्जुन इस इवेंट में म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद के साथ शामिल हुए थे। वहीं थिएटर का मेन गेट भी गिर गया था।
इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मुकदमा
अल्लू अर्जुन पर भारतीय न्याय संहिता के 105 और 108(1) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्सन 105 गैर इरादतन हत्या का मामला है, इसमें आजीवन कारावास या किसी भी प्रकार के कारावास से दंडित किया जा सकता है, जिसका समय पांच साल से कम नहीं होगा, वहीं 10 साल के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। धारा 108(1) भारतीय न्याय संहिता में आत्महत्या का मामला है, जो गैरजमानती अपराध है, इसमें दस साल की सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।
कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के दिए आदेश
अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में अपनी फिल्म पुष्पा 2' का प्रीमियर करने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्हे देखने के लिए आपस में भगदड़ मच गई थी। उस दौरान थिएटर में एक महिला की मौत भी हो गई थी और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले की वजह से अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था और उन्हे कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications