नई दिल्ली, जुलाई 24। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को एलायंस ब्रॉडबैंड के 100 एमबीपीएस प्लान को लेकर टेंशन हो सकती हैं। हालांकि अहम बात यह है कि जियो और एयरटेल दोनों पैन-इंडिया ऑपरेटर (नेशनल लेवल पर सेवाएं मुहैया कराती हैं) हैं, जबकि एलायंस ब्रॉडबैंड केवल देश के कुछ क्षेत्रों में सेवाएं देती है। मगर यदि आपके क्षेत्र में एलायंस ब्रॉडबैंड सर्विस देती है तो आपके लिए अच्छी खबर है। असल में ये एक बहुत ही किफायती 100 एमबीपीएस की स्पीड वाला प्लान उपलब्ध कराती है। आगे जानते हैं इस प्लान की डिटेल।
मिलेगा ओटीटी प्लान का फायदा
एलायंस ब्रॉडबैंड का यह प्लान और ग्राहकों के लिए कई ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनेफिट के साथ आता है। कंपनी के 100 एमबीपीएस सब्सक्रिप्शन में ओटीटी बेनिफिट्स के अलावा और भी कई बेहतरीन फीचर्स हैं। आगे जानिए कि कंपनी आपको इस प्लान के साथ क्या क्या फायदे दे रही है।
कितनी है कीमत
अपने 100 एमबीपीएस प्लान में एलायंस ब्रॉडबैंड ग्राहकों को ढेर सारे फायदे देती है। एयरटेल के 799 रुपये वाले प्लान में (जिसमें टैक्स अलग से लगते हैं) इतनी ही स्पीड पर डेटा मिलता है, मगर एलायंस के इस प्लान की कीमत सिर्फ 700 रुपये प्रति माह है, जो कि जियो के 100 एमबीपीएस प्लान की कीमत के बराबर है। मगर एलायंस अपने ग्राहकों को बिना फेयर यूसेज पॉलिसी (एफयूपी) लिमिट के असल में अनलिमिटेड डेटा देती है।
एयरटेल और जियो में क्या है लिमिट
उपयोगकर्ता एयरटेल और जियो में से किसी के हर महीने 3.3 टीबी एफयूपी डेटा के साथ 100 एमबीपीएस प्लान को चुन सकते हैं। एलायंस ब्रॉडबैंड इरोज नाउ, हंगामा, होइचोई, अड्डाटाइम्स, शेमारू और एपिकॉन का एक्सेस भी देती है। छह महीने का सब्सक्रिप्शन खरीदने वाले यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो की तीन महीने की कॉम्प्लिमेंट्री मेंबरशिप भी मिलती है। इसके विपरीत, न तो जियो और न ही एयरटेल ग्राहकों को कोई ओटीटी बेनेफिट मिलता है। इसके अलावा एलायंस ब्रॉडबैंड के यूजर्स बेहतर अपलोड और डाउनलोड स्पीड की उम्मीद रख सकते हैं।
कहां है सर्विस उपलब्ध
ध्यान रहे कि यह प्लान फिलहाल केवल भारत के कोलकाता सर्कल में ही उपलब्ध है। ये सर्विस देश के अन्य क्षेत्रों में अभी मशहूर नहीं है। एलायंस ब्रॉडबैंड का 100 एमबीपीएस पैकेज एक विशेष रूप से दिलचस्प पेशकश है, क्योंकि इसमें ओटीटी लाभ भी शामिल हैं। ऐसी किसी भी फर्म के बारे में सोचना मुश्किल है जो अपनी एंट्री-लेवल सेवाओं के साथ मुफ्त ओटीटी लाभ प्रदान करती है और वो भी इतनी कम कीमत पर।
इन चीजों के लिए लगेगा चार्ज
ध्यान रखें कि एलायंस इंस्टॉलेशन और ग्राहकों को प्रदान किए जाने वाले बंडल दोनों के लिए शुल्क लेती है। इसके अतिरिक्त, इंस्टॉलेशन चार्ज रिफंडेबल नहीं हैं। कंपनी के सभी प्लान्स की वैलिडिटी 30 दिन या एक महीने की होती है। 200 एमबीपीएस, 300 एमबीपीएस और हाई स्पीड के साथ और भी प्लान उपलब्ध हैं। कंपनी 1 जीबीपीएस तक की स्पीड के साथ इंटरनेट प्लान ऑफर करती है। इसके 850 रु वाले मासिक प्लान में 125 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है, जबकि 1000 रु वाले मासिक प्लान में आपको 150 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications