India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के कारण देश के कई अहम एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। अब हालात में बेहतर होने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 32 एयरपोर्ट्स को फिर से खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा 25 एयर रूट्स को भी तत्काल प्रभाव से चालू कर दिया गया है।

9 मई से 15 मई तक सस्पेंड थीं उड़ानें
भारत की सीमाओं से सटे उत्तर और पश्चिम के इलाकों में मौजूद एयरपोर्ट्स पर उड़ान संचालन को 9 मई से 15 मई तक के लिए अस्थायी रूप से रोका गया था। यह कदम सुरक्षा कारणों और संचालन के जोखिम को देखते हुए उठाया गया था। अब जब स्थिति सामान्य होती दिख रही है, तो उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया गया है।
AAI ने जारी किया नया नोटम
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नया नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है। इसमें सभी प्रभावित एयरपोर्ट्स को फिर से शुरू करने की जानकारी दी गई है। इसके बाद देश भर में फंसे यात्रियों और एयरलाइंस को बड़ी राहत मिली है।
इन एयरपोर्ट्स पर फिर से शुरू हुआ संचालन
इन 32 एयरपोर्ट्स पर उड़ानें अब फिर से शुरू हुई हैं, इनमें ऐयरबेस और एयरपोर्ट्स भी शामिल हैं।
आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू-मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई।
सैन्य अभियान के बाद तनाव बढ़ा था
भारत ने 7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर नाम का सैन्य अभियान चलाया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और POK (पाक अधिकृत कश्मीर) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इस कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था।
बातचीत से निकला हल टली बड़ी टक्कर
इस बढ़ते तनाव को कूटनीतिक बातचीत से सुलझा लिया गया। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सैन्य व राजनीतिक नेतृत्व ने एक दूसरे के साथ बातचीत की और यह समझौता हुआ कि अब कोई और सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद हालात सामान्य होने लगे और एयरस्पेस को फिर से खोलने का रास्ता साफ हो गया।
यात्रियों को मिली बड़ी राहत
एयरस्पेस बंद होने से हजारों यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई थीं। अब एयरपोर्ट्स और हवाई रूट्स के फिर से शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। विशेष रूप से जम्मू, श्रीनगर, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसे शहरों में लोग लगातार उड़ानों की बहाली का इंतजार कर रहे थे।
भारत-पाक के बीच तनाव का असर आम लोगों की जिंदगी पर साफ तौर पर दिखाई देता है। लेकिन जैसे ही दोनों देशों ने बातचीत का रास्ता चुना हालात धीरे-धीरे बेहतर होने लगे। एयरपोर्ट्स का फिर से शुरू होना इसी सुधार की एक बड़ी निशानी है।
इंडिगो ने यात्रियों को दी ये सलाह
इंडिगो ने कहा हम यात्रियों को बताना चाहते हैं इस तनाव भरी स्थिति की वजह से उत्पन्न हुई दिक्कतों को हम समझते हैं और यकीन दिलाना चाहते हैं। कि हमारी टीम हर समय आपकी मदद के लिए मौजूद है। इस समय के दौरान की गई बुकिंग के लिए बदलाव और कैनसेलेशन चार्ज को माफ किया जा रहा है।
एयरलाइन ने कहा यह बदलाव हमारे पूरे नेटवर्क में ऐलीजिबल बुकिंग के लिए मौजूद है। हम फंसे हुए यात्रियों की सहायता के लिए राहत उड़ानें संचालित करने की भी योजना बना रहे हैं और इन योजनाओं की पुष्टि होने के बाद अपडेट देते रहेंगे।
इस बीच दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए कॉउन्सलिंग जारी किया है और कहा है कि उड़ान में थोड़ा बदलाव हो सकता है और यात्रियों को वेटिंग रूम में लंबे समय तक वेट करना पड़ सकता है।
यात्री कॉउन्सलिंग में यह कहा गया है
एयरलाइन ने कहा यात्री हमारे टेलिकॉम प्लेटफॉर्म से अपडेट लेते रहें
केबिन और चेक-इन बैगेज के लिए सही अपडेट को फॉलो करें
सही समय पर एयरपोर्ट पहुंचे
अच्छी सुविधा के एयरलाइन और सुरक्षा कर्मियों को पूरा सहयोग करें
एयरलाइन या दिल्ली हवाई अड्डे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से उड़ान के समय को ट्रैक करते रहें
दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा हम सभी यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक अपडेट पर ही निर्भर रहें तथा गलत अपडेट से बचें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
