नई दिल्ली, अक्टूबर 01। आज यानी की 1 अक्टूबर से कई चिजों को लेकर बदलाव हो रहा है। अक्टूबर के पहले दिन से ही रसोई गैस के सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी के नए दाम तय किये जाएंगे। इनकमट टैक्स भरने वाले लोग अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट कनरे के लिए टोकन की जरूरत पड़ेगी। डीमैट खाते से जुड़े काम को निपटान जरूरी है। चलिए आज से होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अटल पेंशन योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे टैक्पेयर्स
मोदी सरकार की पॉपुलप पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना में आज से एक बड़ा बदलाव हो रहा है। अब टैक्सपेयर्स इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। पहले अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए इस प्रकार की कोई शर्त नहीं थी। पूर्व नियमों के मुताबिक 18 से 40 साल तक के भारतीय नागरिक अटल पेंशन योजना के सदस्य बन सकते थे। अब नए नियम के तहत आयकर भरने वाले लोग इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
बदल जाएंगे क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के नियम
आज से क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के नियमों बदलाव हो रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन के नियम को लागू किया है। अब हर कार्ड के लिए एक यूनिक टोकन नंबर मिलेगा। यह टोकन नंबर ही कार्ड के डिटेल के तौर पर काम करेगा।
डीमैट अकाउंट की बढ़ेगी सुरक्षा
डीमैट अकाउंट के लिए आपको आज 30 सितंबर 2022 तक टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन को इनेबल करना था। इस प्रक्रिया के बाद ही आप अपने डीमैट अकाउंट में लॉग-इन कर पाएंगे। जून में एनएसई ने इसके लिए सर्कुलर जारी किया था।
एनपीएस के लिए ई-नॉमिनेशन
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के सूचना के अनुसार सरकार और कॉरपोरेट सेक्टर में काम कनरे वाले ऐसे कर्मचारी जो एनपीएस के सब्सक्राइबर्स हैं। उनके लिए नेशनल पेंशन सिस्टम के ई-नॉमिनेशन प्रोसेस में बदलाव किया गया है। मौजूदा एनपीएस ग्राहक ई-नॉमिनेशन और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से नॉमिनेशन को रिवाइज कर सकेंगे।
प्लेटफार्म टिकट होगा महंगा
नवरात्रि के वजह से रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के कीमत को बढ़ा दिया है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने त्योहारी सीजन यानी नवरात्रि के समय रेलवे स्टेशनों होने वाली भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफार्म टीकट की कीमत 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दी है। नई दर 1 अक्टूबर से लागू होगी।
21 दिन बैंक और 13 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
इस साल अक्टूबर में दशहरा, दिवाली, छठ पूजा, भैया दूज, गोवर्धन पूजा त्योहार पड़े हैं। त्योहारों के उपलक्ष में अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे। शेयर मार्केट भी अक्टूबर के महीने में 13 दिन बंद रहेगा। 21 दिन की छूट्टियों में साप्ताहिक छूट्टिया भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications