नई दिल्ली, अगस्त 29। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं और आपने अपनी केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कर ली है, लेकिन फिर भी अगर आपको एसबीआई के खाते से पैन को अटैच करने के मैसेज आ रहें हैं तो, सावधान हो जाएं, ये एसएमएस फर्जी है। स्टेट बैंक ने ग्राहकों के फोन पर मिल रहें ऐसे मैसेज को लेकर आगाह किया है। एसबीआई ने ग्राहकों से मैसेज के बहकावे में न आने की अपील की है।
कई ग्राहकों को आएं हैं मैसेज
कई ग्राहकों के फोन पर भारतीय स्टेट बैंक के नाम से एक मैसेज प्राप्त हुआ है। मैसेज में यह कहा गया है कि ग्राहक का एसबीआई योनो खाता बंद कर दिया गया है, ग्राहको कों योनो खाते को फिर से चालू कनरे स्थायी खाता संख्या यानी की पैन नंबर अपडेट करना होगा। अगर आप के भी फोन पर ऐसा कोई मैसेज आया है तो आपको बदा दें कि यह एसएमएस फर्जी है। एसबीआई ने अपने ग्राहको से अपील की है कि ग्राहक कभी भी इस तरह के मैसेज, ईमेल आदि का रिप्लाई न दें। बैंक कभी भी फोन या एसएमएस के माध्यम से ग्राहकों की पर्सनल डिटेल कभी भी नहीं मांगता है।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए
अगर इस तरह के फर्जी मैसेज आपके फोन पर भी आते हैं तो ऐसी स्थिती में आपको क्या करना चाहिए?. स्टेट बैंक के अनुसार ग्राहक इस तरह के फर्जी एसएमएस की जानकारी report.phishing@sbi.co.in पर ईमेल कर के या फिर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके दे सकते हैं।
धोखाधड़ी से करोडों का है नुकसान
आरबीआई के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में एटीएम/डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 216 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एसबीआई जल्द ही योनो ऐप का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। बैंक ने दावा किया है कि उसके डिजिटल प्लेटफार्म की सिक्योरिटी दिन प्रति दिन मजबूत होता जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
