नई दिल्ली, जुलाई 26। आने वाले सोमवार से अगस्त महीने यानी अगस्त की शुरुआत होने जा रही है। रविवार जुलाई महीने का आखिरी दिन होगा। अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है, जो पैसों से जुड़े हुए हैं। इनमें से कुछ नियम बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े हैं, जबकि सिलेंडर से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी है। नये बदलावों से आपको कुछ अधिक चार्ज देना पड़ सकता है। इनका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। आगे जानिए इन जरूर बदलावों के बारे में।
बैंक ऑफ बड़ौदा का नया नियम
1 अगस्त 2022 से बैंक ऑफ बड़ौदा का नया चेक पेमेंट रूल लागू होने जा रहा है। बैंक के ग्राहकों को 5 लाख रुपये से अधिक के चेक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी की इलेक्ट्रॉनिक रूप से पुष्टि करनी होगी। इसके ग्राहक को बैंक के पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) के तहत मंजूरी देने से पहले ऑथेंटिकेशन के लिए बैंक से पुष्टि करने की आवश्यकता होगी। पीपीएस यह सुनिश्चित करने के लिए सही तरीका है कि हाई वैल्यू की लेनदेन के दौरान ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा भी अपने पीपीएस के साथ आपको किसी भी तरह की चेक धोखाधड़ी से बचाएगा।
पॉजिटिव पे सिस्टम को समझें
पीपीएस क्लियरिंग सिस्टम का एक हिस्सा है जिसके तहत चेक जारी करने के समय खाताधारक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अदाकर्ता बैंक द्वारा भुगतान के लिए चेक प्रोसेस्ड किया जाएगा। पीपीएस में चेक की प्रमुख डिटेल की बैंक को फिर से पुष्टि करना शामिल है, जिसे भुगतान प्रोसेसिंग के समय प्रस्तुत चेक के साथ क्रॉस-चेक किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक 50,000 रुपये और उससे अधिक के चेक की पुष्टि के लिए एम कनेक्ट+, बड़ौदा नेट बैंकिंग (बीओबीबैंकिंग) जैसे विभिन्न तरीकों का उपयोग करके, या शाखा में जाकर या 8422009988 पर एक एसएमएस भेजकर पीपीएस का उपयोग कर सकते हैं।
अगस्त में बैंकों की छुट्टी
आरबीआई ने जो हॉलिडे लिस्ट जारी की है, उनके अनुसार अगले महीने कुल 14 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। पर ये छुट्टियां देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होंगी। सभी राज्यों में कुल मिला कर बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। अगले महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अगले महीने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्यौहार भी हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा होती है। इनमें बढ़ोतरी और कटौती हो सकती है। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए यानी यथास्थिति बरकरार रखी जाए।
कमर्शियल गैस सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडर की तरह ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को होती है। इनमें भी बढ़ोतरी और कटौती हो सकती है। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए यानी यथास्थिति बरकरार रखी जाए। बता दें कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करके काफी पैसा बचाया है। 2020-21 में एलपीजी सब्सिडी के रूप में सरकार ने 11,896 करोड़ रुपए खर्च किए थे, वहीं 2021-22 में यह खर्च घटकर महज 242 करोड़ रुपए रह गया।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications