नई दिल्ली, जुलाई 01। अगर आप किसी स्टार्टअप में काम करते है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। स्टार्टअप कंपनियां इस साल अब तक तकरीबन 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। 2022 के अंत तक यह आंकड़ा 60 हजार के पार पहुँच सकता है। ओला, ब्लिंकिट, बायजूस, अनएकेडमी, वेदांतू, कार्स24, मोबाइल प्रीमियर लीग, लीडो लर्निंग, एमफाइन, ट्रेल, फारआई, फरलैंको समेत कई कंपनियां अब तक हजारों लोगों की छटनी कर चुकी हैं। एडटेक और ई-कॉमर्स स्टार्टअप भी इस साल हजारों कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में हैं।

बड़ी कंपनियां भी कर रही है छटनी
आस्क प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया के फ्यूचर इंडेक्स 2022( हुरुन इंडिया फ्यूचर इंडेक्स) के अनुसार भारत की लगभग 122 स्टार्टअप कंपनियां यूनिकॉर्न बनने की राह पर हैं। जिन कंपनियों को वैल्यूएशन एक अरब डॉलर से अधिक हो जाता है उन्हें यूनिकॉर्न कहा जाता है। भारत के लगभग सभी स्टार्टअप में फंड लागातार आ रहा है। लेकिन दुखद यह है कि सभी कंपनियां छटनी भी कर रही हैं। स्टार्टअप कंपनियों के वर्क कल्चर के जानकारों के मुताबिक इस साल के अंत तक कंपनियां रिस्ट्रक्चरिंग और कॉस्ट मैनेजमेंट के बहाना दे कर कम से कम 50,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर सकती है। जो स्टार्टअप पूरी तरह स्टैबलिश हो गए हैं जैसे ओला, अनएकेडमी, वेदांतू, कार्स24, एमपीएल उन्होंने भी कर्मचारियों की छंटनी की है।
डिमांड में आई है कमी
हुरुन इंडिया के चीफ रिसर्चर और एमडी अनस रहमान जुनैद का कहना है कि ग्लोबल इकॉनमी में अभी स्थिरता नही है जिसके कारण, आशंका है कि भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की वैल्यूएशन और पूंजी जुटाने की क्षमता प्रभावित होगी। मामले की गंभीरता को इस बात से ही समझा सकता है कि दुनिया की सबसे वैल्यू लेवल एडटेक कंपनी बायजूस ने अभी तक 2500 से अधिक नौकरी करने वालों की छंटनी की है। मनीकंट्रोल के रिपोर्ट के अनुसार कोविड के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान एडटेक सर्विस में कर्मचारियों की मांग में भारी तेजी आई थी। लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद से डिमांड में काफी गिरावट आई है। हाल के कुछ महीनों में एडटेक सेक्टर की कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों की छटनी की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications