PhysicsWallah files for IPO: भारत के सबसे बड़े एडटेक प्लेटफॉर्म्स में से एक, फिजिक्सवाला लिमिटेड ने ₹3,820 करोड़ के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास एक अपडेट ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। नोएडा स्थित फिजिक्सवाला ने मार्च में SEBI के पास गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के जरिए IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए और जुलाई में बाजार नियामक से मंजूरी मिल गई है।

एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला ने विस्तार और विकास पहल के लिए IPO के माध्यम से 3,820 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक SEBI के पास अपडेट मसौदा पत्र दाखिल किया है।
इस इश्यू में ₹3,100 करोड़ के नए शेयर और इसके प्रमोटर ने ₹720 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा। इस OFS में संस्थापक अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी प्रत्येक ₹360 करोड़ मूल्य के शेयर बेचेंगे। दोनों प्रमोटर के पास कंपनी में 40.35-40.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
कंपनी पूंजी का क्या करेगी?
अपडेट फाइलिंग के अनुसार, ताजा पूंजी जुटाने के साथ, फिजिक्स वालाह ने IPO की आय का यूज नए ऑफलाइन केंद्र (₹460 करोड़) खोलने, पट्टे की लागत (₹548 करोड़) को कवर करने, जाइलम और उत्कर्ष जैसी सहायक कंपनियों में निवेश (₹470 करोड़), क्लाउड और सर्वर इन्फ्रा (₹200 करोड़) बनाने और मार्केटिंग पर ₹710 करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है।
PhysicsWallah क्या है?
फिजिक्सवाला, जेईई, नीट, गेट और यूपीएससी पर केंद्रित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम देता है। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (यूट्यूब, वेबसाइट और ऐप), तकनीक-सक्षम ऑफलाइन केंद्रों और हाइब्रिड केंद्रों के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम भी देता है, जो ऑनलाइन शिक्षण को व्यक्तिगत सहायता के साथ जोड़ते हैं।
इसके मुख्य YouTube चैनल, "फिजिक्सवाला-अलख पांडे" के 15 जुलाई, 2025 तक लगभग 13.7 मिलियन ग्राहक थे, जबकि इसके समग्र YouTube नेटवर्क के 30 जून, 2025 तक 98.8 मिलियन ग्राहक थे, जो वित्त वर्ष 23 और वित्त वर्ष 25 के बीच 41.8 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक बढ़ोतरी दर (CAGR) से बढ़ रहा है। अपनी मजबूत डिजिटल उपस्थिति के अलावा, फ़िज़िक्सवाला ने एक महत्वपूर्ण ऑफलाइन उपस्थिति भी बनाई है।
More From GoodReturns

F&O में 88% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब सुरक्षित निवेश का समय आ गया है?

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट



Click it and Unblock the Notifications