Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर लोग सोने की खरीदारी करते हैं क्योंकि इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया के मौके पर Paytm ने अपने यूजर्स के लिए 'Golden Rush' कैंपेन के लॉन्च किया है जिसमें स्पेशल ऑफर आपको मिलेगा और कई रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। यह ऑफर डिजिटल गोल्ड निवेश को बढ़ावा देने के लिए है, जिससे लोग आसानी से और सुरक्षित रूप से सोने में निवेश कर सकते हैं।
डिजिटल गोल्ड एक ऐसा माध्यम है जिसमें आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए सोने में निवेश कर सकते हैं। इसमें खरीदा गया सोना सुरक्षित रहता है, और आप इसे कभी भी बेच सकते हैं या फिजिकल गोल्ड में बदल सकते हैं।

'Golden Rush' ऑफर पर मिलेंगे ये फायदे (Akshaya Tritiya 2025 Paytm Offer)
इस ऑफर के तहत, जब आप Paytm के माध्यम से डिजिटल गोल्ड में निवेश करते हैं, तो आपको विशेष रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं। अक्षय तृतीया को सोना खरीदना शुभ माना जाता है और आप डिजिटल रूप से सोने में सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। Paytm के माध्यम से डिजिटल गोल्ड खरीदना बहुत आसान है। इसके लिए आप अपने मोबाइल से ही कुछ ही मिनटों में निवेश कर सकते हैं।
ऐसे करें Paytm से डिजिटल गोल्ड में निवेश
- Paytm ऐप खोलें और 'Gold' सेक्शन में जाएं।
- इसमें राशि दर्ज करें, जिसे आप निवेश करना चाहते हैं।
- फिर पेमेंट करें और आपका डिजिटल गोल्ड आपके खाते में जुड़ जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
आप इसमें ₹1 से भी डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड का मूल्य बाजार दरों पर आधारित होता है, इसलिए निवेश से पहले मौजूदा दरों की चेक करें। इसके अलावा कुछ प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल गोल्ड खरीदने पर मामूली सर्विस चार्ज लग सकता है। अक्षय तृतीया पर Paytm का 'Golden Rush' ऑफर उन लोगों के लिए एक बढ़िया मौका अवसर है जो पारंपरिक सोना खरीदने के बजाय डिजिटल माध्यम से निवेश करना चाहते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
