Jio Gold 24K Days Offer Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी करना बहुत शुभ होता है। आज इस मौके पर अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के एक स्पेशल ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज "जियो गोल्ड 24K डेज" के नाम से एक खास ऑफर लेकर आया है जिसके तहत डिजिटल गोल्ड खरीदने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा सोना मिलेगा।

क्या है जियो गोल्ड 24K डेज ऑफर? (Jio Gold 24K Days)
जियो गोल्ड 24K डेज एक स्पेशल सेल पीरियड है, जिसमें ग्राहक डिजिटल गोल्ड खरीदते समय एक्स्ट्रा गोल्ड का फायदा उठा सकते हैं। यह ऑफर 29 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक लागू रहेगा. इस दौरान, जो ग्राहक 1,000 रुपये से 9,999 रुपये तक का डिजिटल गोल्ड खरीदेंगे, उन्हें 1% एक्स्ट्रा सोना मिलेगा. इसके लिए उन्हें चेकआउट के समय JIOGOLD1 ऑफर कोड का इस्तेमाल करना होगा।
वहीं, 10,000 रुपये या उससे अधिक का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको 2% एक्स्ट्रा सोना मिलेगा. इसके लिए आपको JIOGOLDAT100 ऑफर कोड का इस्तेमाल करना होगा. इस ऑफर का फायदा हर यूजर मैक्सिमम 10 बार तक ले सकता है।
कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा सोना? (Jio Gold 24K Days offer details)
Jio Gold 24K Days ऑफर के तहत फ्री डिजिटल गोल्ड का फायदा उठाने वाले ग्राहकों को उनकी खरीदारी के 72 घंटे बाद एक्स्ट्रा गोल्ड प्रदान किया जाएगा। ग्राहकों को फ्री गोल्ड मिलने की जानकारी SMS के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। यह बोनस गोल्ड उनके Jio Gold बैलेंस में जुड़ जाएगा, जिसे JioFinance App से चेक किया जा सकता है और एक्सेस किया जा सकता है। एक यूजर मैक्सिमम 21,000 रुपये तक का मुफ्त सोना प्राप्त कर सकता है। यह ऑफर केवल लंपसम (एकमुश्त) डिजिटल गोल्ड खरीद पर लागू है। गोल्ड SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) पर यह ऑफर लागू नहीं होता है।
इन लोगों को ही मिलेगा फायदा
Jio Gold 24K Days ऑफर का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना जरूरी है।
यह ऑफर सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जिन्होंने JioFinance App पर रजिस्ट्रेशन किया हो और अपना PAN वेरिफिकेशन पूरा कर लिया हो।
नए और पहले से जुड़े Jio Gold यूजर्स, जिन्होंने PAN वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
लेन-देन JioFinance App या MyJio App के माध्यम से करना जरूरी है। UPI पेमेंट के जरिए किया गया पेमेंट भी मान्य होगा।
इसके अलावा प्रोमो कोड का सही इस्तेमाल जरूरी है। जब आप डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं और ₹1,000 या उससे अधिक की राशि का भुगतान करते हैं, तो प्रोमो कोड आपको चेकआउट पेज के ऑर्डर समरी सेक्शन में दिखाया जाएगा। ऐसे में पेमेंट करने से पहले यह कोड जरूर लगाएं। अगर आप प्रोमो कोड नहीं लगाते हैं, तो फिर भले ही आपने मिनिमम राशि खर्च की हो, आपको फ्री गोल्ड नहीं मिलेगा।
इसी के साथ ऑफर का फायदा पाने के लिए डिजिटल गोल्ड की खरीद राशि कम से कम ₹1,000 होनी चाहिए।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार, कुछ लेन-देन पर फ्री डिजिटल गोल्ड (रिवॉर्ड्स) का फायदा आपको नहीं मिलेगा। अगर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो ऑफर के अंतर्गत ये नहीं आएगा। इसके अलावा अगर कोई यूजर खुद ही ट्रांजैक्शन को कैंसिल कर देता है या किसी भी वजह से अगर खरीदारी नहीं करता है, तो फ्री गोल्ड नहीं मिलेगा।
वहीं, अगर किसी भी वजह से DGIPL (Digital Gold India Pvt. Ltd.) द्वारा रिफंड किया गया ट्रांजैक्शन भी ऑफर में शामिल नहीं होगा। इसलिए अगर आप फ्री गोल्ड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

Flipkart Travel पर BoB कार्ड का तगड़ा ऑफर: आज रात खत्म हो रही है बचत की आखिरी मौका!



Click it and Unblock the Notifications