Gold Price Today India: देशभर में आज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन पर सोने और चांदी की खरीदारी करना बहुत शुभ मानते हैं। इस मौके पर अगर आप भी गोल्ड या सिल्वर की खरीदारी करने वालों हैं तो आपके लिए खुशखबरी आ गई है। सराफा बाजार में सोने और चांदी का भाव आज लुढ़क गया है। जबकि 29 अप्रैल को सराफा बाजार में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली थी।

इस गिरावट पीछे का कारण डॉलर में मजबूती और चीन-अमेरिका के बीच तनाव भी कम होना भी शामिल है। अक्षय तृतीया पर लखनऊ से लेकर कानपुर तक में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का दाम क्या है। ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।
आज 22 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (22K Gold Rate Today)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 89,900 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 500 रुपये गिरकर 8,99,000 रुपये पर आ गया है। जबकि 29 अप्रैल को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 8,99,500 रुपये पर थी।
लखनऊ से लेकर जयपुर तक 22 कैरेट सोने का दाम
- आज लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8990 रुपये पर है।
- कानपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8990 रुपये पर है।
- इसके अलावा पुणे में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8975 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 8990 रुपये पर आ गई है।
- नागपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8975 रुपये पर है।
आज 24 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (24K Gold price in sarafa bazar)
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 80 रुपये गिरकर 98,040 रुपये पर है। इससे पहले 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 29 अप्रैल को 98,120 रुपये पर थी। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 800 रुपये गिरकर 9,80,400 रुपये पर आ गया है। जबकि 29 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 9,81,200 रुपये पर थी।
इन शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना सस्ता
- आज लखनऊ में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9804 रुपये पर है।
- कानपुर में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9804 रुपये पर है।
- मेरठ में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 9804 रुपये पर आ गई है।
- नागपुर में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9791 रुपये पर है।
- इसके अलावा पुणे में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9791 रुपये पर है।
- दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9804 रुपये पर है।
अक्षय तृतीया पर सोने में कई तरह से कर सकतें हैं निवेश
अक्षय तृतीया पर आप सोने में लोग अलग-अलग तरह से निवेश कर सकते हैं। StockGro के फाउंडर और सीईओ अजय लाखोटिया के अनुसार, इस अक्षय तृतीया पर निवेशकों को अपने सोना खरीदने के तरीके पर दोबारा सोचने की जरूरत है, क्योंकि सोना और चांदी दोनों ही अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। परंपरा के अनुसार लोग जेवर खरीदते हैं, लेकिन Gold ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड निवेश के लिए कहीं बेहतर ऑप्शन हैं। इनमें न तो मेकिंग चार्ज लगता है और न ही स्टोरेज की चिंता होती है।
उन्होंने ये भी बताया है कि डिजिटल गोल्ड के जरिए आप थोड़े-थोड़े अमाउंट में भी निवेश कर सकते हैं। चांदी भी अब एक अच्छा ऑप्शन बन चुकी है, क्योंकि इसका इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ रहा है और इससे अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। जो लोग अक्षय तृतीया मना रहे हैं, उनके लिए एक सही निवेश स्ट्रैटजी सबसे बेहतर होगी। एक छोटे अमाउंट में जेवर खरीदें, लेकिन अधिकतर पैसे गोल्ड ETF और म्यूचुअल फंड्स में लगाएं, और कुछ हिस्सा चांदी में भी निवेश करें। इस तरह आप परंपरा भी निभा सकते हैं और समझदारी से निवेश करके बेहतर रिटर्न भी पा सकते हैं।
आज 18 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (Akshaya Tritiya 2025 Gold Price Sarafa Bazar)
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 40 रुपये गिरकर 73,560 रुपये पर है। इससे पहले 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 29 अप्रैल को 73,600 रुपये पर थी। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 400 रुपये गिरकर 7,35,600 रुपये पर आ गया है। जबकि 29 अप्रैल को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 7,35,600 रुपये पर थी।
ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव आज फिर से गिर गया है। कॉमैक्स पर सोने का भाव 0.61% गिरकर 3312.70 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी का भाव 1.26% फिसलकर 32.885 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है। अमेरिका और उसके ट्रेडिंग पार्टनर्स के बीच तनाव कम हुआ है जिससे सोने की मांग घट गई। साथ ही, निवेशक अब अमेरिका के यूएस इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं ताकि इससे ये समझ सकें कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाएगा।
आज चांदी हुई इतने रुपये सस्ती (Silver Price Today In India)
देशभर में 30 अप्रैल को चांदी का दाम फिसल गया है। 100 ग्राम चांदी का दाम 50 रुपये गिरकर 10,000 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम सिल्वर का रेट 500 रुपये गिरकर 1,00,000 रुपये पर है। 10 ग्राम चांदी का रेट दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और बाकि अन्य शहरों में 1,000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
